UP Weather Today: आगरा-गोरखपुर के न्यूनतम तापमान में गिरावट, मौसम विभाग ने तेज हवा चलने का जताया पूर्वानुमान
उत्तर प्रदेश में गलन से परेशान लोगों को धूप निकलने से राहत मिली। आगरा में अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार से रविवार तक ...और पढ़ें
-1770345043451_m.webp)
गोरखपुर में तेजी से बदल रहा है मौसम। जागरण
HighLights
आगरा में धूप निकलने से गलन से मिली राहत।
गोरखपुर में फरवरी में तापमान बढ़ने की संभावना।
यूपी में तेज हवाएं चलेंगी, कोहरा कम होगा।
जागरण संवाददाता, आगरा/लखनऊ। गलन से परेशान शहरवासियों को गुरुवार को राहत मिली। रात के तापमान में गिरावट जरूर आई, लेकिन दिन में धूप निकलने से राहत रही। अधिकतम तापमान में वृद्धि देखने को मिली। मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार से रविवार तक तेज हवा चलने का पूर्वानुमान जताया है। इससे कोहरे का घनत्व कम होगा और तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
वहीं गोरखपुर में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। जनवरी में जहां अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं फरवरी में अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छृ सकता है।
आगरा शहर में बुधवार सुबह घना कोहरा रहा। बादल छाए रहने और हवा चलने से दिन में धूप बेअसर रही थी। गुरुवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। रात के तापमान में गिरावट की वजह से सुबह ठंड रही। सुबह करीब नौ बजे धूप निकल आई। दिनभर धूप निकली और हवा की गति कम होने से चार-पांच दिनों से गलन से परेशान शहरवासियों को राहत रही।
अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस कम कम रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा था।
खबरें और भी
मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद मौसम होने से न्यूनतम तापमान में गिरावट और अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। कोई मौसम तंत्र सक्रिय नहीं होने की वजह से आगामी तीन दिन तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं आएगा। तेज पछुआ हवाओं से कोहरे से राहत मिलेगी।
लखनऊ का मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को सुबह कोहरा व धुंध का असर रहेगा। दोपहर में धूप निकलने की संभावना है। उत्तर पश्चिमी हवा चलने से सुबह शाम सर्दी रहेगी।
यह भी पढ़ें- UP Weather: सिद्धार्थनगर में कोहरे के बाद चली ठंड हवाएं, दो-तीन दिनों के दौरान सुधार होने की संभावना
कानपुर का मौसम
अगले पांच दिन तक तेज धूप रहेगी। रात में हवा चलने से तापमान गिरने से सर्दी बनी रहेगी।
मेरठ का मौसम
ठंडी हवाएं चलेंगी, बादलों के बीच धूप खिलेगी।