Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather: सिद्धार्थनगर में कोहरे के बाद चली ठंड हवाएं, दो-तीन दिनों के दौरान सुधार होने की संभावना

    Updated: Thu, 05 Feb 2026 06:11 PM (IST)

    इटवा में सुबह कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण मौसम सर्द बना रहा। दोपहर में धूप निकलने के बावजूद ठंडी हवाओं ने उसका असर कम कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार, प ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. सुबह कोहरा, फिर ठंडी हवाएं और आंशिक बादल छाए रहे।

    2. दोपहर में धूप निकली पर ठंडी हवाओं से बेअसर रही।

    3. अगले 2-3 दिनों में मौसम सुधार और कोहरा घटने की उम्मीद।

    जागरण संवाददाता, इटवा। सुबह में कोहरे की स्थिति बनी रही। कोहरे में कमी आई तो फिर ठंड हवाएं चलने लगी। इसके बाद आसमान में आंशिक रूप से बादल छा गए। इसके चलते मौसम काफी सर्द रहा। हालांकि दोपहर होते-होते सूरज ने चमक बिखेरी तो धूप निकल आई। मगर ठंड हवा के कारण धूप बेअसर रही। मौसम विभाग का कहना है कि दो-तीन दिनों के दौरान मौसम में सुधार व कोहरे में कमी आने की संभावना है।

    पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव समाप्त होने के बाद तापमान में गिरावट व कोहरे की धुंध में बढ़ोत्तरी हुई। पिछले 24 घंटे के तापमान पर नजर डालें तो बुधवार को अधिकतम तापमान 24.2 व न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस था तो गुरुवार को अधिकतम तापमान 23.0 व न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया। सुबह में कोहरा और फिर ठंड हवाओं के बीच बादल छा गए। जब धूप निकली फिर थोड़ी राहत मिली। चूंकि हवाएं चलती रहीं, इसलिए धूप का प्रभाव का कम रहा।

    राज्य कृषि मौसम केंद्र प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने के बाद कोहरा बढ़ा है और तापमान में गिरावट बनी। शुक्रवार को भी मौसम इसी प्रकार बना रह सकता है। इसके बाद दो-तीन दिनों के दौरान इसमें सुधार होने के आसार हैं। कोहरे में भी कमी आने की उम्मीद है।

    पिछले एक सप्ताह के दौरान इस तरह रहा तापमान

    दिनांक अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
    5 फरवरी 23.0 11.1
    4 फरवरी 24.2 11.2
    3 फरवरी 21.2 12.8
    2 फरवरी 23.8 11.6
    1 फरवरी 22.4 10.1
    31 जनवरी 20.8 9.8
    30 जनवरी 21.5 10.4

    नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

    खबरें और भी