Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 05:29 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है, जबकि कुछ जगहों पर उमस बनी हुई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मानसून की रफ्तार बढ़ने से तेज बा ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. यूपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी।

    2. मौसम विभाग ने तेज बारिश और आंधी का अलर्ट दिया।

    3. पूर्वी और पश्चिमी यूपी में भारी बारिश की संभावना।

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ। यूपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। वहीं, कई जगहों पर अभी भी लोग उमस का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में मानसून की रफ्तार बढ़ने से तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

    बीते 24 घंटे में यूपी के बिजनौर में भारी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा, राज्य के अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं, मानसून की रफ्तार बढ़ने से प्रदेश में आंधी-तूफान की संभावना जताई जा रही है।

    प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

    मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों को जलभराव वाले स्थानों पर न जाने की भी सलाह दी गई है।

    पूर्वी उत्तर प्रदेश: मौसम विभाग ने यूपी के पूर्वी हिस्से में 3-6 अगस्त के दौरान बारिश की संभावना जताई है। वहीं, 3-5 अगस्त के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। इस दौरान लोगों को जर्जर भवनों के पास जाने से बचने की सलाह दी गई है।

    खबरें और भी

    पश्चिमी उत्तर प्रदेश: प्रदेश के इस हिस्से में 2-6 अगस्त के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। वहीं, लोगों को जलभराव वाले स्थानों पर न जाने की बात कही गई है।

    यह भी पढ़ें- UP Weather Update: गोरखपुर में सावन में मानसून की बेरुखी, बूंदाबांदी से मौसम सुहावना