UP Weather: लखनऊ सहित 50 जिलों में भारी वर्षा का यलो अलर्ट, कई शहरों में गिर सकती है बिजली
UP Weather Today: सावन की शुरुआत के साथ ही उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश हुई है, जिससे तापमान में गिरावट ...और पढ़ें
-1785890676894_m.webp)
UP Weather Today: बारिश के बीच गुजरते लोग। फाइल।
HighLights
सावन की शुरुआत में पूरे प्रदेश में हुई झमाझम बारिश
लखनऊ में 66.2 मिमी वर्षा, तापमान में सात डिग्री गिरावट
50 जिलों में भारी बारिश, 36 में वज्रपात का अलर्ट
जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather Today: प्रदेश में सावन की शुरुआत झमाझम बारिश से हुई है। सोमवार को प्रदेश के तराई, पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी के ज्यादातर इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हुई, लेकिन देर रात और मंगलवार को दोपहर एक बजे तक जमकर बादल बरसे। इस मानसून सीजन में पहली बार लखनऊ में 66.2 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।
मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी समेत पूरब और पश्चिम के लगभग 50 जिलों में बुधवार से शुक्रवार तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यही नहीं, करीब 36 जिलों में 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात का भी अलर्ट है।

कन्नौज में रिकॉर्ड बारिश
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, लखनऊ में लगातार बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को राजधानी का दिन का पारा लुढ़क कर 29.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से भी 4.1 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
कन्नौज में सीजन की रिकार्ड बारिश दर्ज की गई। यहां 125 मिलीमीटर वर्षा हुई, जबकि बहराइच में 104, इटावा में 100, अयोध्या में 94.8, लखीमपुर खीरी में 81.6, कानपुर में 75, बाराबंकी में 70 और जौनपुर में 68.6 मिलीमीटर वर्षा ने उमस भरी गर्मी के असर को खत्म कर दिया।
यह भी पढ़ें- UP Weather: लखनऊ सहित यूपी के 45 जिलों में आज झमाझम बारिश, तराई में बिजली गिरने का अलर्ट
इन जिलों में है भारी बारिश का येलो अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, मधुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं व आस पास के क्षेत्र।
