विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Uttarakhand Weather: देहरादून-टिहरी-नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश का यलो अलर्ट, पहाड़ों पर बिजली गिरने की चेतावनी

Published: Tue, 04 Aug 2026 07:16 AM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2026 09:06 AM (IST)

मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर के लिए भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है, साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में बिजली चमकने की चेतावनी भी दी है।

बारिश का फाइल फोटो।

बारिश का फाइल फोटो।

HighLights

  1. देहरादून और नैनीताल में हुई झमाझम बारिश

  2. चार जिलों देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर में येलो अलर्ट

  3. पर्वतीय क्षेत्रों में बिजली चमकने, तीव्र वर्षा की चेतावनी

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में बादल मंडरा रहे हैं और वर्षा का सिलसिला भी जारी है। सोमवार को राजधानी देहरादून और नैनीताल में झमाझम बारिश हुई, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में भी कई स्थानों पर तेज बौछारें दर्ज की गईं। मौसम के बदले मिजाज से तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने मंगलवार को अधिकांश जिलों में बारिश का जताया अनुमान

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा तथा गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। विभाग ने देहरादून, टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जताई है।

पर्वतीय क्षेत्रों में बिजली चमकने और तेज बारिश की चेतावनी

इसके अलावा राज्य के पर्वतीय जनपदों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की चेतावनी भी दी गई है। वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में भी कुछ स्थानों पर गर्जन और बिजली चमकने की संभावना है। 

यह भी पढ़ें- UP में मानसून की वापसी: लखनऊ सहित 40 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, आगरा में झमाझम बरसात

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

  • देहरादून, 29.5, 24.9
  • पंतनगर, 32.6, 27.1
  • मुक्तेश्वर, 22.6, 15.5
  • नई टिहरी, 24.5, 16.7

मौसम विभाग ने लोगों, विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों और यात्रियों से सतर्क रहने, खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने व नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के आसपास विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में बूंदाबांदी से बदला मौसम का मिजाज, पढ़ें दिनभर के लिए IMD का ताजा अपडेट