दिल्ली-NCR में बूंदाबांदी से बदला मौसम का मिजाज, पढ़ें दिनभर के लिए IMD का ताजा अपडेट
Delhi Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में पिछले तीन दिनों से हल्की बूंदाबांदी हो रही है, जिससे मौसम का मिजाज बदल गया है। लोग उमस भरी गर्मी से राहत के ल ...और पढ़ें
-1785740078358_m.webp)
AI जनरेटेड।
HighLights
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है।
पिछले तीन दिनों से हल्की बूंदाबांदी जारी है।
लोग तेज बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
डिजिटल डेस्क, नोएडा। Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है। एनसीआर के कई इलाकों में बूंदाबांदी हो रही है।
दिल्ली-एनसीआर में पिछले तीन से रुक-रुककर हल्की बूंदाबांदी हो रही है। हालांकि, लोगों को तेज बारिश का इंतजार है। ताकि उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकें।
बता दें कि दिल्ली और नोएडा में कल रविवार को भी सुबह और दोपहर में हल्की बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने रविवार को दिनभर बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई थी।
दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान
सोमवार को भी राजधानी दिल्ली में हल्की वर्षा होने का अनुमान है। हालांकि, बीच बीच में धूप निकलने पर उमस भी खासा परेशान करेगी। मौसम विभाग की मानें तो बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। वहीं, तापमान भी अभी सामान्य से नीचे या उसके आसपास ही रहेगा।
न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज
सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की वर्षा होने की भी संभावना बरकरार है।
यह भी पढ़ें- Delhi Weather: हल्की बारिश, फिर चुभन वाली उमस... IMD ने दिया अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
उधर, सोमवार सुबह 10 बजे दिल्ली का एक्यूआई 75 दर्ज किया गया। इसे 'संतोषजनक' श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों में भी हवा संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में ही चल रही है। हाल फिलहाल इसमें खास बदलाव नहीं होगा।