यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Weather Update यूपी में फिर आएगा झमाझम बारिश का दौर! 34 जिलों में बिजली चमकने के साथ आंधी-पानी का अलर्ट
UP Weather Update पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई है। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की ...और पढ़ें

HighLights
- झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश होने की भी संभावना
- दो दिनों तक अधिकतर जिलों में ऐसा ही रहेगा मौसम
- प्रदेश में न्यूनतम तापमान मेरठ में सबसे कम 24.6 डिसे रहा।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। Weather Update: पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में सोमवार को गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका है। इन जिलों में झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश की भी संभावना है। मंगलवार तक ऐसा ही मौसम रहने का आसार है।
मौसम विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दो-तीन दिनों तक कई जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं। गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली आदि जिलों में सोमवार व मंगलवार को मेघगर्जन के साथ वज्रपात के आसार हैं।
तेज हवाएं चलने का अनुमान
वहीं, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, गोरखपुर आदि जिलों में तेज झोंकेदार हवाएं चलेंगी। 21 मई को भी पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में वज्रपात की आशंका के साथ बारिश व झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। मौसम परिवर्तित होने से रविवार को धूप थोड़ी कम रही। रविवार को प्रदेश में बांदा फिर सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
यूपी के शहर के तापमान की यहां लें जानकारी

मौसम एक बार फिर करवट लेगा
आगरा शहर में सोमवार से मौसम एक बार फिर करवट लेगा। मौसम विभाग ने गरज के साथ बौछार पड़ने या एक या दो बार वर्षा होने का आसार जताया है। शहर में आंशिक बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पुरवा व पछुवा हवा के प्रभाव के चलते 24 मई तक आंशिक बादल, वर्षा, गरज के साथ बौछार पड़ने से अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जिससे गर्मी से राहत रहेगी। शहर में शुक्रवार दोपहर वर्षा हुई थी।
खबरें और भी
आज बारिश की संभावनाएं
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 20 व 22 मई को असमान साफ रहेगा, 21 मई को तेज सतही हवा के साथ वर्षा हो सकती है। 23 व 24 मई को बादल छाए रहेंगे और आंधी आने के साथ वर्षा हो सकती है। प्रदेश के गरम शहरों में आगरा रविवार को नवें स्थान पर रहा।