Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uttarakhand Weather: पहाड़ों पर हल्की बौछार, मैदानों में गर्म हवा के थपेड़े; अगले तीन दिन सतर्क रहने की जरूरत

    Updated: Sun, 18 May 2025 02:59 PM (IST)

    उत्तराखंड में मौसम बदला हुआ है। पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश जारी है जबकि मैदानी इलाकों में तेज धूप और गर्म हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने पर्वती ...और पढ़ें

    Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा का सिलसिला जारी. File Photo
    Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा का सिलसिला जारी. File Photo

    HighLights

    1. पहाड़ों पर हल्की बारिश का सिलसिला जारी
    2. मैदानों में गर्म हवा के थपेड़ों से बेहाल
    3. सोमवार-मंगलवार को यलो अलर्ट जारी

    जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। ज्यादातर पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बौछारों का क्रम बना हुआ है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिलने के साथ गर्म हवा के थपेड़े बेहाल कर रहे हैं।

    मौसम विभाग ने आज भी पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की वर्षा की आशंका जताई है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने और सतही हवाएं चलने का अनुमान है। सोमवार और मंगलवार को प्रदेशभर में कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ बौछारें व अंधड़ चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    यह भी पढ़ें - ट्राला व ट्रक खराब होने से Doon-Delhi Highway रहा जाम, सैलानियों का वीकेंड हुआ खराब; तीन घंटे तक फंसे

    चटख धूप, कहीं-कहीं आंशिक बादल

    देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही चटख धूप खिली रही। शाम को कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडराने लगे, लेकिन वर्षा नहीं हुई। दोपहर में गर्म हवा ने बेहाल किया। हालांकि, दून में इन दिनों अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है, लेकिन उमस परेशान कर रही है। मसूरी में तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है और तपिश महसूस की जा रही है।

    चारधाम यात्रा मार्ग पर कहीं-कहीं दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही। कुछ क्षेत्रों में हल्की बौछारों के एक से दो दौर हुए। उत्तरकाशी के पुरोला और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद झमाझम वर्षा हुई। वहीं, कुमाऊं के पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कई क्षेत्रों में वर्षा का क्रम बना रहा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Dehradun Crime: सहेली ने पहले किशोरी को करवाया नशा, फ‍िर दोस्त को बुलाकर करवाया दुष्कर्म

    यलो अलर्ट

    मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने और दोपहर में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके बाद सोमवार और मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में तीव्र बौछार, आकाशीय बिजली चमकने और अंधड़ चलने को लेकर यलो अलर्ट है। चारधाम और यात्रा मार्ग पर भी कई जगह वर्षा व अंधड़ के आसार हैं।