Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather News: यूपी के 45 जिलों में आज होगी बरसात या निकलेगी तेज धूप! कैसा रहेगा मौसम का हाल, पढ़िए अपडेट

    Updated: Sat, 14 Sep 2024 06:54 AM (IST)

    UP Weather Report Update Today मानसून की विदाई का समय अभी मौसम विभाग ने तय नहीं किया है। लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि अब मानसून कमजोर पड़ना शुरू ह ...और पढ़ें

    UP Weather News: बारिश की खबर में सांकेतिक तस्वीर का उपयोग किया गया है।
    UP Weather News: बारिश की खबर में सांकेतिक तस्वीर का उपयोग किया गया है।

    HighLights

    1. लखनऊ समेत पूर्वी यूपी में साफ रहेगा मौसम
    2. विभाग का पूर्वानुमान, सोमवार तक साफ रहेगा मौसम
    3. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में होगी वृद्धि

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। राजधानी समेत आसपास और पूर्वी उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है, लेकिन शनिवार से मौसम साफ रहेगा। इस दौरान एक-दो बार बादलों की आवाजाही होगी, लेकिन बरसात के आसार नहीं हैं।

    मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि मध्य और पूर्वी यूपी समेत लगभग 45 जिलों में अगले दो-तीन दिन तक बरसात के आसार नहीं हैं। मध्यप्रदेश से सटे कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। लखनऊ, बाराबंकी, कानपुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, सीतापुर और अयोध्या में सोमवार तक बारिश से राहत मिलेगी। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होगी। दिन में धूप होने से उमस थोड़ा परेशान कर सकती है।

    कमजोर पड़ना शुरू होगा मानसून

    मौसम विभाग का कहना है कि अब मानसून कमजोर पड़ना शुरू होगा, लेकिन कब तक विदाई होगी यह कहना अभी मुश्किल है। प्रदेशभर में अभी तक अच्छी बारिश हुई है।

    बरेली में आज के मौसम का हाल

    मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी वर्षा जारी रहने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार तीन दिन में 154.7 एमएम वर्षा हो चुकी है। तीन दिन से लगातार हो रही वर्षा से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। तो वही तापमान में भी 10 डिग्री तक गिरावट आई है। जिससे मौसम में खुशनुमा हो गया है, जिससे लोगों ने राहत मिली।  

    ये भी पढ़ें: Delhi Metro में अब नहीं करना पड़ेगा भीड़ का सामना, DMRC ने लिया बड़ा फैसला; पढ़ें डिटेल्स

    Shamli News: कोर्ट में दाखिल नहीं कर सके महेंद्र सिंह टिकैत का मृत्यु प्रमाण पत्र, गैर जमानती वारंट

    55 घंटे बाद थमी वर्षा, दो दिन बाद निकली धूप

    ताजनगरी में 55 घंटे बाद वर्षा बंद होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। दो दिन बाद शुक्रवार सुबह धूप निकली, दोपहर में धूप तेज होने से गर्मी और उमस बढ़ गई। शाम को बादल छाने के साथ कई क्षेत्रों में वर्षा हुई। रात को भी कई क्षेत्रों में वर्षा हुई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को बादल छाने के साथ वर्षा हो सकती है। सितंबर में 101 एमएम औसत वर्षा होती है लेेकिन अभी तक 365. 4 एमएम वर्षा हो चुकी है।

    खबरें और भी