Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में मौसम का डबल अटैक, कई जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 05:18 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश में गर्मी-उमस और बारिश का दोहरा मौसम जारी है, जिसमें मौसम विभाग ने आगामी दिनों में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश और बिजली गिरने की च ...और पढ़ें

    यूपी के कई जिलों में बारिश का अलर्ट। AI जेनरेटेड फोटो

    यूपी के कई जिलों में बारिश का अलर्ट। AI जेनरेटेड फोटो

    HighLights

    1. मौसम विभाग ने यूपी में भारी बारिश की चेतावनी दी।

    2. पूर्वी-पश्चिमी यूपी में 17-23 जुलाई तक वर्षा का अनुमान।

    3. लखनऊ-कानपुर में तेज हवाएं और रिकॉर्ड बारिश हुई।

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम का डबल अटैक जारी है। प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी उमस तो कहीं पर बारिश हो रही है। वहीं, आने वाले दिनों में भी मौसम की अलग-अलग रूप देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

    बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों जैसे लखनऊ-कानपुर में तेज हवाएं चलीं। इसके साथ ही, कई जगहों पर रिकॉर्ड बारिश भी हुई। वहीं, कई हिस्सों में गर्मी बढ़ने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ा

    प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी

    मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश के भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही, कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बिजली भी गिर सकती है।

    पूर्वी उत्तर प्रदेश: प्रदेश के इस हिस्से में 18 जुलाई और फिर 22-23 जुलाई को बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, 19 से 21 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान लोगों को जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है।

    पश्चिमी उत्तर प्रदेश: मौसम विभाग ने प्रदेश के इस हिस्से में 19 से 23 जुलाई के दौरान व्यापक बारिश की चेतावनी जारी की है। 20 से 22 जुलाई के बीच प्रदेश के कई जगहों पर भारी बारिश होगी। इसके साथ ही, आंधी-तूफान का भी अलर्ट जारी किया गया है।

    आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी

    आने वाले दिनों में प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। 17 से 21 जुलाई के दौरान बिजली कड़कने के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- UP Weather Today: यूपी में बदलने वाला है मौसम, आज लखनऊ-वाराणसी सहित 35 से अधिक जिलों में बारिश का अलर्ट जारी