Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather Today: यूपी में बदलने वाला है मौसम, आज लखनऊ-वाराणसी सहित 35 से अधिक जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 07:26 AM (IST)

    बंगाल की खाड़ी से आया निम्नवायु दाब का क्षेत्र उत्तर प्रदेश में मानसूनी सक्रियता बढ़ा रहा है, जिससे शुक्रवार को वाराणसी समेत पूरे प्रदेश में बारिश की ...और पढ़ें

    यूपी में तेजी से बदल रहा मौसम। जागरण

    यूपी में तेजी से बदल रहा मौसम। जागरण

    HighLights

    1. बंगाल की खाड़ी से निम्नवायु दाब का क्षेत्र पहुंचा बनारस।

    2. लखनऊ सहित 35 से अधिक जिलों में बारिश का येलो अलर्ट।

    3. मीरजापुर, सोनभद्र, चंदौली में भारी बारिश की चेतावनी जारी।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी/लखनऊ। पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बना निम्नवायु दाब का क्षेत्र के उत्तरोत्तर मज़बूत होते हुए बनारस तक आ पहुंचा है। इसके प्रभाव से गुरुवार की दोपहर से बादल छाने लगे थे, तापमान भी कुछ गिरा लेकिन भयंकर उमस भरी गर्मी बनी रही।

    मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि शुक्रवार को बनारस तथा आसपास क्षेत्र में इसके बाद पूरे प्रदेश में वर्षा हो सकती है। इससे मानसूनी सक्रियता बढ़ेगी और वर्षा में व्यापक वृद्धि होगी। तापमान में प्रभावी गिरावट आने से पड़ रही भीषण उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है।

    मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने बनारस क्षेत्र में शुक्रवार को तेज हवा, गरज-चमक के साथ हल्की या मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है और येलो अलर्ट जारी किया है।

    मौसम विभाग ने आज 17 जुलाई को लखनऊ समेत प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश का यलो अलर्ट दिया है। जबकि मीरजापुर, सोनभद्र और चंदौली में मेघ गर्जन के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. हालांकि पश्चिमी यूपी में मेरठ, मुजफ्फरनगर सहारनपुर व आसपास के इलाकों में आज कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बूंदाबांदी हो सकती है लेकिन यहां कोई खास अलर्ट नहीं दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- यूपी में भीषण गर्मी और उमस से मिलेगी राहत, कई जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

    सीतापुर, बाराबंकी, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, अयोध्या, प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, फतेहपुर, बांदा, कानपुर, हरदोई, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, संत कबीर नगर, संत रविदास नगर, वाराणसी और चंदौली में आज गरज-चमक के साथ बारिश होगी। आगरा, मथुरा, अलीगढ़, मैनपुरी व आसपास के इलाकों में भी आज कही-कही बारिश का दौर जारी रहेगा।

    खबरें और भी