Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kal Ka Mausam 10 August: यूपी में जमकर बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 05:55 PM (GMT+05:30)

    भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश में 10, 13 और 14 अगस्त को भारी बारिश की संभावना जताई है। ...और पढ़ें

    यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

    यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

    HighLights

    1. उत्तर प्रदेश में 10, 13 और 14 अगस्त को भारी बारिश की संभावना।

    2. पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी।

    3. किसानों को फसलों के लिए उचित जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह।

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ। भारत मौसम विज्ञान द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए विशेष चेतावनी और अलर्ट जारी किए हैं।

    पूर्वी उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

    मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 10 अगस्त से 13 और 14 अगस्त के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 13-14 अगस्त को क्षेत्र के काफी बड़े हिस्सों में बारिश का दायरा फैलेगा।

    पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कब तक होगी बारिश?

    वहीं दूसरी ओर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 10 अगस्त तथा 13 और 14 अगस्त के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

    कृषि और फसलों के लिए एडवाइजरी जारी

    मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए कृषि परामर्श जारी किया है। अरहर, मक्का, मूंगफली, तिल, धान और सब्जियों जैसी खड़ी फसलों के खेतों में जलजमाव की स्थिति से बचने के लिए उचित जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से निचले इलाकों में पानी जमा होने से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है, इसलिए किसानों को सतर्क रहने को कहा गया है।

    यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में छपते थे जाली नोट, यूपी-दिल्ली में होती थी सप्लाई; ATS की पूछताछ में गैंग के सदस्यों ने उगले कई राज

    खबरें और भी