Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather Update: यूपी में ठंड से बुरा हाल, इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट; बर्फीली हवाएं चलने से हाड़ कंपाने वाली सर्दी

    Updated: Wed, 10 Jan 2024 07:45 AM (IST)

    UP Weather News In Hindi मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव आया है। आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में एक से ...और पढ़ें

    UP Weather News: लखनऊ समेत 40 जिलों में बढ़ेगी ठंड
    UP Weather News: लखनऊ समेत 40 जिलों में बढ़ेगी ठंड

    HighLights

    1. अभी ठंड बढ़ने के और हैं आसार
    2. घना कोहरा और शीतलहर कर रहे परेशान

    जागरण टीम, लखनऊ/आगरा। उत्तर प्रदेश का मौसम हर रोज रंग बदल रहा है। लखनऊ में मंगलवार को हल्की बारिश और बर्फीली हवा से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार से घना कोहरा छाएगा। मौसम विज्ञानी मुहम्मद दानिश ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों में राजधानी समेत 40 से अधिक जिलों का पारा और गिरेगा।

    लखनऊ में बारिश के आसार नहीं हैं, लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। अमेठी, औरैया, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, हमीरपुर, हरदोई, जालौन, कन्नौज, कानपुर, कासगंज, मैनपुरी, प्रतापगढ़, रायबरेली और उन्नाव में गरज चमक का असर दिख सकता है।

     उप्र के इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

    आगरा, अलीगढ़, अमरोहा, बदायूं, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, एटा, फिरोजाबाद, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, हाथरस, कासगंज, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, संभल और शामली। 

    ये भी पढ़ेंः Akhilesh Yadav की कांग्रेस को दो टूक, जीतने वाले प्रत्याशियों को सीट, धर्म के मुद्दे पर अपनी पार्टी के नेताओं को दी नसीहत

    बारिश के बाद बढ़ी ठंड

    आगरा। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मंगलवार सुबह वर्षा होने और ठंडी हवा चलने से ठिठुरन बढ़ गई। शहर से देहात तक कहीं हल्की वर्षा हुई तो कहीं फुहारें पड़ीं। दिनभर बादल छाए रहे। हवा चलने से कोहरे से राहत मिली। मौसम विभाग का बुधवार को तापमान के यथावत बने रहने का पूर्वानुमान है। शहर में सोमवार को सुबह और शाम को घना कोहरा देखने को मिला था। दृश्यता प्रभावित होने से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया था। शीत लहर की वजह से गलन अधिक रही थी।

    ये भी पढ़ेंः Delhi Water Supply: दिल्ली के इन इलाकों में 12 घंटे तक नहीं आएगा पानी, पाइप लाइन में लीकेज से बंद रहेगी सप्लाई

    मंगलवार सुबह 4:30 से पांच बजे के मध्य शहर से देहात तक वर्षा हुई।  सुबह 9:30 बजे के करीब सिकंदरा, आवास विकास कालोनी, लोहामंडी, संजय प्लेस, शाहगंज, सदर, ताजगंज समेत पूरे शहर में फुहारें पड़ीं। इससे सुबह कार्यालय जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 8:30 बजे तक शहर में 0.1 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई।