Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather News: कड़ाके की ठंड के लिए हो जाइये तैयार! अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज

    Updated: Tue, 12 Nov 2024 08:28 AM (IST)

    UP Weather Update News मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को शहर के पश्चिमी व पूर्वी हिस्से के तराई क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्का कोहरा छाने के आसार जताए गए ह ...और पढ़ें

    UP Weather News: खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर का उपयोग किया गया है।
    UP Weather News: खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर का उपयोग किया गया है।

    HighLights

    1. 14 नवंबर से मौसम में दिखेगा बदलाव
    2. अगले 2 दिनों शुष्क रहेगा मौसम

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ। यूपी के मौसम में अभी ज्यादा बदलाव नहीं है। लेकिन कुछ दिन बाद अच्छी ठंडक का अहसास शुरू हो जाएगा। अभी रात के तापमान में भी गिरावट नहीं हो रही है। इसकी वजह से नवंबर में भी लोगों को ठंड का एहसास कम हो है।

    मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ और आसपास के जिलों में मंगलवार को भी तापमान में कोई खास अंतर नहीं दिखेगा। अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 16 नवंबर तक लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। सुबह के समय कहीं-कहीं मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई गई है, जो धीरे-धीरे हल्का होकर साफ हो जाएगा। मौसम में हल्की धुंध की स्थिति रहेगी, लेकिन बाद में आसमान साफ रहेगा।

    पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से चलेगी तेज हवा

    आगरा। नवंबर के 11 दिन बीतने के बाद भी शहर में ठंड शुरू नहीं हुई है। सोमवार को सामान्य तापमान से अधिकतम व न्यूनतम तापमान अधिक रहे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 14 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। तेज हवा चलने से तापमान में गिरावट आएगी। नवंबर में सुबह और रात को गुलाबी सर्दी का अहसास शहरवासियों को होने लगता था। इस बार ऐसा देखने को नहीं मिला है। दिन में सूरज के तेवर पसीना छुड़ा रहे हैं। सोमवार को सुबह हल्की धुंध छाई रही। दिन चढ़ने के साथ धूप तेज होती गई।

    मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि अफगानिस्तान-पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। विक्षोभ का असर 14 से 16 नवंबर तक आगरा में देखने को मिलेगा। बारिश तो नहीं होगी, लेकिन तेज हवा चलेगी। इससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में थोड़ा गिरावट दर्ज की जाएगी। एक सप्ताह बाद मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा।

    खबरें और भी

    मेरठ का आज का मौसम

    मौसम विभाग के अनुसार जिले में बादलों के बीच धूप भी खिलेगी। इसके अलावा आर्द्रता 63 प्रतिशत रहेगी।

    बरेली का मौसम

    नवंबर का दूसरा हफ्ता शुरू होते ही मौसम ने करवट ले ली है, हालांकि तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। सुबह-शाम ठंड महसूस होने लगी है लेकिन दिन गर्मी का एहसास करा रहा है। जिले के कई हिस्सों में सुबह धुंध और कोहरे का असर दिख रहा है जिसके कारण न्यूनतम तापमान में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक पहुंच गया लेकिन अधिकतम तापमान अभी भी 28.8 डिग्री पर दर्ज किया गया हैं। नवंबर के अंत तक ठंड बढ़ने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। दीपावली के बाद से ही शहर का मौसम बदलना शुरू हो गया है।

    ये भी पढ़ेंः Bihar Weather Today: बिहार में कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड? IMD ने दी ताजा जानकारी, पढ़ें आज कहां कैसा रहेगा मौसम

    मोसम में अब दिखने लगेगा बदलाव

    मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह बताते है कि अब धीरे-धीरे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। दिन में भी ठंडक रहेगी, जिससे अधिकतम तापमान में भी गिरावट होगी। 20 नवंबर के बाद रात के साथ दिन में भी सर्दी का एहसास होने लगेगा। माह के अंत तक ठंड बढ़ने का अनुमान है।

    भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में अभी वर्षो की संभावना नहीं है। हालांकि बरेली के पास उत्तराखंड में कुछ पहाड़ी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जो ठंड को और बढ़ा सकती है।  

    ये भी पढ़ेंः Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में नवंबर में भी गर्मी का एहसास, पारा सामान्य से चार डिग्री अधिक