विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Weather Today: 50 जिलों में थमेगी बारिश और खिलेगी धूप, वाराणसी-गोरखपुर समेत 24 जिलों में वज्रपात का अलर्ट

Published: Thu, 10 Sep 2026 07:30 AM (IST)

प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों के 50 से अधिक जिलों में बारिश का दौर थमने वाला है, जिसके बाद ...और पढ़ें

प्रदेश के अधिकतर जिलों में थमने जा रहा बारिश का दौर। जागरण

प्रदेश के अधिकतर जिलों में थमने जा रहा बारिश का दौर। जागरण

जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों के 50 से अधिक जिलों में बारिश का दौर थमने जा रहा है। इसके साथ ही अगले 24 घंटों में इन जिलों में धूप निकलने के भी आसार हैं। बारिश रुकने और धूप खिलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी होगी, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

राजधानी सहित अधिकांश जिलों में दिन का पारा सामान्य के आसपास या थोड़ा ऊपर दर्ज किया जा सकता है। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर एवं आस पास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका है।

weatherbarish

24 जिलों में गरज-चमक संग वज्रपात होने की आशंका। जागरण 


 

हालांकि पूर्वी यूपी एवं दक्षिणी जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में 10 सितंबर के बाद कोई चेतावनी नहीं है। ऐसे में इन जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। लखनऊ में बुधवार को सुबह से धूप निकली, जिससे अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि दर्ज की गई। शहर का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में कानपुर नगर का अधिकतम तापमान सर्वाधिक 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा पर अंकुश की तैयारी, यूपी सरकार ने केंद्र से मांगा बिक्री और रजिस्ट्रेशन नियंत्रित करने का अधिकार

यह भी पढ़ें- बाढ़ की चपेट में यूपी के 26 जिले, सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए गए 21 हजार से ज्यादा लोग