UP Weather Today: झांसी-प्रयागराज सहित इन 10 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, लखनऊ में बरसेंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक मानसूनी सक्रियता बनी रहेगी, जिसके बाद इसमें कमी आएगी। सोमवार को बांदा, चित्रकूट सहित 10 जिलों ...और पढ़ें

UP Weather Today: बारिश की फाइल फोटो।
HighLights
अगले दो दिनों तक दक्षिणी यूपी में मानसूनी प्रवाह.
सोमवार को 10 जिलों में भारी बारिश के आसार.
12 अगस्त से मौसम की सक्रियता में कमी संभव.
जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather Today: प्रदेश में एक बार फिर मौसम की सक्रियता में कमी आएगी। दो दिनों के बाद बारिश का दौर कुछ दिवस के लिए थम जाएगा। हालांकि सोमवार को प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश के आसार बने हैं। मंगलवार को भी प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दक्षिणी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर बना निम्न दबाव क्षेत्र कमजोर पड़ गया है।
मानसूनी द्रोणी अपनी सामान्य स्थिति के निकट अनूपगढ़, दिल्ली, आगरा होते हुए पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है।इससे आगामी दो दिनों तक प्रदेश के दक्षिणी भाग में मानसूनी प्रवाह बना रहेगा, लेकिन इसके बाद मौसमी सक्रियता में कमी आएगी।
प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में अभी दो दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम
सिंह ने बताया कि सोमवार को प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होगी तो प्रदेश के अन्य भागों में मानसूनी गतिविधियां अपेक्षाकृत सीमित रहने की संभावना है। बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, सहारनपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी व ललितपुर आदि जिलों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश के आसार हैं।
सिंह ने बताया कि सोमवार को लखनऊ में भी बारिश हो सकती है। लखनऊ का अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर यानी 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में अधिकतम तापमान फर्रुखाबाद में सर्वाधिक 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुरादाबाद में 36.2, बस्ती में 36 और आगरा में 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Odisha Weather Update: ओडिशा में 14 अगस्त तक मौसम का कहर, पश्चिमी जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी
यह भी पढ़ें- हिमाचल में दो दिन भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी, सप्ताहभर के लिए अलर्ट; आजादी के पर्व पर कैसा रहेगा मौसम?
12 अगस्त से कुछ दिनों तक मौसम की सक्रियता हो सकती कम
सोमवार को लखनऊ सहित प्रदेश के लगभग सभी जिलों के अधिकतम तापमान में सामान्य से अधिक वृद्धि होने के आसार नहीं हैं। न्यूनतम तापमान में भी सामान्य बढ़ोतरी होगी। फिलहाल प्रदेश के अधिकत जिलों में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।