विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Weather: पूर्वी यूपी के 8 जिलों में आज झमाझम बारिश का रेड अलर्ट, लखनऊ में भी बदलेगा मौसम

Updated: Wed, 19 Aug 2026 07:10 AM (IST)

UP Weather Today: लखनऊ में अगले तीन दिन मानसून की रफ्तार धीमी रहेगी, पर पूर्वी यूपी में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 19 अगस्त के लिए प्रतापगढ़, सोनभद्र और प्रयागराज समेत आठ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।

UP Weather Today: बारिश के बीच से निकलते वाहन सवार। फाइल

UP Weather Today: बारिश के बीच से निकलते वाहन सवार। फाइल

HighLights

  1. पूर्वी यूपी के आठ जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  2. लखनऊ में अगले तीन दिन मानसून की रफ्तार धीमी रहेगी

  3. प्रयागराज में 192 मिमी बारिश, कई जिलों में रिकॉर्ड दर्ज

जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather: मानसून की रफ्तार यूपी की राजधानी लखनऊ में अगले तीन दिन के लिए कुछ ब्रेक लेने वाली है, लेकिन बादलों की आवाजाही के साथ कहीं-कहीं छिटपुट बरसात हो सकती है। वहीं पूर्वी यूपी में झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने आज यानि 19 अगस्त के लिए प्रतापगढ़, सोनभद्र और प्रयागराज समेत करीब आठ जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

पूर्वी यूपी में मानसून का असर

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मानसून का सर्वाधिक असर पूर्वी यूपी के जिलों में दिखेगा। कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा के भी आसार हैं। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, प्रदेशभर में अगले एक सप्ताह तक पूरी तरह सक्रिय रहने का पूर्वानुमान है। मध्य यूपी के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में अगले छह-सात दिन बादल जमकर बरसेंगे। लखनऊ में शनिवार और रविवार को अच्छी बारिश के संकेत मिल रहे हैं। 

लखनऊ में तापमान में आई गिरावट

बात अगर पिछले तीन-चार दिनों से हो रही बरसात की करें तो लखनऊ में अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को दिन का पारा 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान 25.4 डिग्री रहा। करीब 40 जिलों में अधिकतम पारा सामान्य से नीचे बना रहे, जिससे लोगों को उमसभरी गर्मी से काफी राहत मिली।

यह भी पढ़ें- देहरादून में डरा रही बारिश: सात सड़कें बंद, 50 जगह जलभराव; टपकेश्वर में विकराल हुई तमसा नदी

बारिश का बना इन जिलों में रिकॉर्ड

पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर और बरेली में भी भारी बारिश के आसार हैं। प्रयागराज में मंगलवार को सीजन की सर्वाधिक 192 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। यह प्रदेश में भी सबसे अधिक रही। बिजनौर में 162, संभल में 150, सोनभद्र में 123, चित्रकूट में 92 और प्रतापगढ़ में 80 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

यह भी पढ़ें- देहरादून: भारी बारिश के बीच जंगल में फंसे स्टूडेंट्स, SDRF बनी देवदूत; उफनती नदी के ऊपर पाइप से किया रेस्क्यू