UP Weather Update: लखनऊ समेत यूपी के 57 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD की नई चेतावनी
UP Rain News Today उत्तरी ओडिशा के तट पर बने निम्न दाब क्षेत्र के कारण यूपी में मानसूनी सक्रियता कम हुई है, जिससे उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। आज प्रदेश क ...और पढ़ें

UP Weather: सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
57 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका
मानसूनी सक्रियता में कमी से उमस भरी गर्मी बढ़ी
दो दिनों बाद मानसूनी सक्रियता बढ़ने से मिलेगी राहत
जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Monsoon Update, UP Rain Alerts: उत्तरी ओडिशा के तट के पास उत्तरी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब क्षेत्र के प्रभाव से मानसूनी सक्रियता में कमी आई है। ऐसे में सामान्य से अधिक आर्द्रता होगी। प्रदेश के पूर्वी व मध्यवर्ती जिलों में उमस भरी गर्मी का दौर जारी रहेगा। इस बीच सोमवार को प्रदेश के 57 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात (बिजली गिरने) की आशंका है।
मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में अन्य कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने के कारण दो दिनों तक मानसूनी गतिविधियां पश्चिमी व दक्षिणी जिलों तक सीमित रहेंगी। इसके दो दिनों बाद प्रादेशिक मानसूनी सक्रियता बढ़ेगी।
प्रदेश में मानसूनी सक्रियता में आयी कमी के कारण बढ़ेगी उमस
अतुल कुमार ने बताया कि बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर में ब्रजपात हो सकता है।
वहीं अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र में मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है।
दो दिनों बाद प्रादेशिक मानसूनी सक्रियता बढ़ेगी तो मिलेगी राहत
अगले दो दिनों तक तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही उमस में वृद्धि के भी आसार हैं। रविवार को लखनऊ सहित कई जिलों के तापमान में वृद्धि हुई। राजधानी का तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में बांदा में अधिकतम तापमान सर्वाधिक 40.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- हल्द्वानी: खराब मौसम के चलते इंटर कॉलेज मैदान में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, मची अफरा-तफरी
उरई में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा
उरई में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि प्रदेश में एक दिन पहले अधिकतम तापमान में शीर्ष पर रहे प्रयागराज का तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा प्रदेश के अधिकतर जिलों का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। हालांकि लखनऊ सहित कई जिलों में देरशाम आंधी और बूंदाबांदी से थोड़ी राहत भी मिली।