Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग ने दिया ताजा अपडेट

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 10:22 AM (GMT+05:30)

    दिल्ली में मानसून की हल्की शुरुआत के बाद अगले छह दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा, जिसमें तेज हवाओं के साथ हल्की वर्षा की संभावना है। ...और पढ़ें

    संजय नगर आरओबी के पास हो रहे जलभराव से होकर गुजरते लोग। जागरण

    संजय नगर आरओबी के पास हो रहे जलभराव से होकर गुजरते लोग। जागरण

    HighLights

    1. दिल्ली में 10 जुलाई तक जारी रहेगा बारिश का दौर।

    2. तेज हवाओं संग हल्की वर्षा, तापमान 40°C से नीचे।

    3. दिल्ली-एनसीआर में एक्यूआई मध्यम श्रेणी में दर्ज।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मानसून की शुरुआत भले ही हल्की रही हो, लेकिन दिल्ली-एनसीआर में अब अगले कुछ दिन बारिश का दौर चलता रहेगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 10 जुलाई तक यानी अगले छह दिन रोज ही बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

    तेज झोंकेदार हवाओं के साथ हल्की वर्षा का दौर भी जब तब चलता रहेगा। साथ ही इस दौरान अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री से नीचे ही रहेगा। रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री दर्ज किया गया।

    delhi rain (2)

    दिन का तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। दिन में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। 40 से 60 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार हवाओं के साथ हल्की वर्षा होने की भी संभावना है।

    'मध्यम' श्रेणी में दिल्ली की हवा

    उधर रविवार को सुबह साढ़े नौ बजे दिल्ली का एक्यूआई 153 दर्ज किया गया। इसे 'मध्यम' श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों में भी हवा संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में ही चल रही है। पूर्वानुमान है कि हाल फिलहाल इसमें कुछ खास बदलाव नहीं होगा।

    यह भी पढ़ें- दिल्‍ली में मानसून की एंट्री के बाद भी उमस बरकरार, इस पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में मॉनसून की एंट्री तो हुई, पर बारिश ने किया निराश; जानें आगे के मौसम पर IMD का अनुमान