Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather: झमाझम बरसेगा मानसून, लखनऊ सहित 40 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की चेतावनी भी

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 08:15 AM (IST)

    यूपी में आज लखनऊ सहित 40 से अधिक जिलों में हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना है, जबकि रविवार को अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान है। ...और पढ़ें

    UP Weather: फाइल फोटो।

    UP Weather: फाइल फोटो।

    HighLights

    1. पूर्वी यूपी में मानसून सक्रिय, हल्की से मध्यम बारिश।

    2. शनिवार को बलिया समेत कई जिलों में भारी वर्षा अलर्ट।

    3. 22 जुलाई तक मानसून सक्रिय, तापमान में गिरावट संभव।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather: पिछले दो-तीन दिन से प्रदेश में मानसून सक्रिय हो गया है। इसका असर शुक्रवार को भी दिखा। गोरखपुर, देवरिया, चंदौली, कुशीनगर समेत आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बरसात हुई।

    मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा लखनऊ समेत करीब 40 से अधिक जिलों में वज्रपात (बिजली गिरने) के साथ हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है।

    rain in agra small image

    पूर्वी यूपी में रहेगा मानसून का असर

    वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, मानसून का सर्वाधिक असर पूर्वी यूपी में रहेगा। रविवार को कई जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसका असर गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर, सीतापुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर और मुरादाबाद समेत आसपास के कई जिलों में भारी बरसात हो सकती है।

    22 जुलाई तक सक्रियता रहेगी

    मानसून की सक्रियता अभी 22 जुलाई तक जारी रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट के आसार हैं। शुक्रवार को लखनऊ में बादलों की आवाजाही जारी रही, लेकिन बारिश नहीं हुई।

    हालांकि, दिन का पारा 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। करीब 35 जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहा, जिससे लोगों ने भीषण उमस से काफी राहत महसूस की।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में 5 साल की सबसे गर्म रात, न्यूनतम तापमान ने तोड़ा रिकॉर्ड; मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

    यह भी पढ़ें- Bihar Weather Update: बिहार में मौसम के दो रंग, कहीं भारी बारिश तो कहीं 37 डिग्री तापमान के साथ उमस का टॉर्चर


    खबरें और भी