UP Weather: यूपी में मानसून कमजोर! लखनऊ और पूर्वी जिलों में बढ़ेगी उमस, सोनभद्र-झांसी सहित 45 जगह बूंदाबांदी
लखनऊ और पूर्वी यूपी में मानसून कमजोर पड़ रहा है, जिससे उमस बढ़ने की संभावना है। हालांकि, दक्षिणी जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि बाकी ...और पढ़ें

UP Weather Today: धूप से बचकर निकलते लोग। जागरण
HighLights
लखनऊ और पूर्वी यूपी में मानसून कमजोर पड़ा।
दक्षिणी जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट।
45 से अधिक जिलों में उमस भरी गर्मी बढ़ेगी।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather Today: राजधानी और आसपास के जिलों के अलावा पूर्वी यूपी के ज्यादातर जिलों में मानसून कमजोर पड़ने लगा है। लखनऊ में शनिवार को कई दिन बाद धूप निकली। हालांकि, बीच-बीच में बादलों की आवाजाही और हल्की हवा चलने से उमस का अधिक असर नहीं रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से मंगलवार तक सिर्फ दक्षिणी जिलों में ही मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट है। बाकी हिस्सों में छिटपुट बरसात हो सकती है, लेकिन ज्यादातर जिलों में बूंदाबांदी तक सीमित रहेगा।

धूप से बचाव के लिए छाता लेकर निकले लोग। जागरण
पूर्वी एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 45 से अधिक जिलों में छिटपुट बारिश
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, लखनऊ और आसपास के जिलों के अलावा पूर्वी एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 45 से अधिक जिलों में छिटपुट बारिश होगी। इस दौरान इन जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ धूप भी निकलने से उमसभरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। यह स्थिति अगले चार दिनों तक रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि, प्रदेश के दक्षिणी जिलों में मानसून की सक्रियता बरकरार रहने से कई जिलों में भारी वर्षा का दौरा जारी रहेगा।
राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि रात का पारा 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रविवार को इसमें वृद्धि हो सकती है। प्रदेश के 40 जिलों में दिन का पारा सामान्य से नीचे बना रहा।
यह भी पढ़ें- Weather Update: कानपुर में Rain Alert, 3 दिन तक भारी बारिश की संभावना
यह भी पढ़ें- यूपी में भारी बारिश और बिजली गिरने से नुकसान पर सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में मुआवजा देने के निर्देश
आगरा में सर्वाधिक बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को सबसे अधिक 94.4 मिमी बारिश आगरा में हुई। प्रयागराज में 70 मिमी, ललितपुर में 66 मिमी, गौतम बुद्ध नगर में 64.5 मिमी, बागपत में 54 और बुलंदशहर में 54 मिमी बरसात दर्ज की गई।