Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather Today: सूरज की तपिश से लोगों का हाल बेहाल, प्रदेश में सबसे गर्म रहा यह शहर, जानिए आज यूपी के मौसम का हाल

    Updated: Thu, 25 Apr 2024 07:30 AM (IST)

    UP Weather Today Update अप्रैल का महीना आते ही पारा भी ऊपर चढ़ने लगा है। नतीजा गर्मी अपना असर दिखाने लगी है और चढ़ते पारे के सहारे पसीना छुड़ाने लगी ह ...और पढ़ें

    गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है।
    गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है।

     डिजिटल डेस्‍क, जागरण लखनऊ। UP Weather Today अप्रैल के मौसम में गर्मी ने अपने तेवर दिखाकर लोगों की हालत खराब कर दी है। जैसे-जैसे अप्रैल का महीना बढ़ता गया, यूपी का तापमान भी ऊपर चढ़ने लगा। नतीजा गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया। चढ़ते पारे के सहारे गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। आइए जानते हैं कि आज कैसा रहेगा मौसम....

    प्रदेश में तीसरा गर्म शहर रहा आगरा

    प्रदेश में आगरा बुधवार को तीसरा गर्म शहर रहा। सुबह से शाम तक सूरज ने तल्ख तेवर दिखाए। धूप में बाहर निकलने पर त्वचा झुलस गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गर्मी से अभी राहत नहीं मिलेगी। गुरुवार को न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी, अधिकतम तापमान यथावत रहेगा।

    माैसम में मंगलवार शाम बदलाव देखने को मिला था। ठंडी हवा चलने लगी थी। इसका असर बुधवार सुबह देखने को मिला। मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। दिन चढ़ने के साथ सूरज ने भी तेवर दिखाए।

    इसे भी पढ़ें- प्रयागराज में छाया बंदरों का ऐसा खौफ, लोग घरों में हो गए हैं कैद, इन्‍हें पकड़ने के लिए पांच लाख रुपये का पास है बजट लेकिन...

    अधिकतम तापमान रविवार की अपेक्षा एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। दिन में जरूरी काम होने पर ही लोग घर से बाहर निकले। मौसम विभाग ने गुरुवार को आंशिक बादल रहने का पूर्वानुमान जताया है, जिससे न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। शुक्रवार को आंशिक बादल रह सकते हैं और गरज के साथ बौछार पड़ सकती हैं।

    खबरें और भी

    प्रदेश में शहरों की स्थिति

    शहर, अधिकतम तापमान

    बुलंदशहर, 44

    प्रयागराज, 42.4

    आगरा, वाराणसी 41.8

    इसे भी पढ़ें- एकतरफा मोहब्‍बत में युवक बना कातिल, सगाई के दिन युवती को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट

    बरेली में गुरुवार को मौसम साफ रहने के आसार है। गोरखपुर में गुरुवार को दिन में तेज धूप निकलेगी। लू चलेगी। तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। देवरिया और बस्ती में भी भीषण गर्मी पड़ने का पूर्वानुमान है। कानपुर में अगले पांच दिनों मे हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के आसार हैं। दोपहर के समय धूल भरी आंधी और हवा की गति सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

    सूबे में सबसे गर्म रहा प्रयागराज, 42.4 पहुंचा पारा

    संगमनगरी की गर्मी है कि कम होने का नाम नहीं ले रही।सोमवार को हल्के बादलों की वजह से गिरा पारा एक बार फिर चढ़ गया। दो दिन में करीब तीन डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ा। बुधवार को प्रयागराज सूबे का सबसे गर्म जिला रहा। यह अप्रैल में नौवां ऐसा दिन था जब प्रयागराज प्रदेश में सबसे गर्म बन गया।

    41.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ वाराणसी दूसरे स्थान पर रहा। मौसम विभाग की मानें तो अभी चार दिन ऐसी ही प्रचंड गर्मी रहेगी और पारा 44 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो करीब ढ़ाई डिग्री कम था।

    प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा बनारस

    लू के थपेड़े शरीर को झुलसा रहे हैं। अगले चार दिनों तक हीट वेव मुश्किल बढ़ाएगी। बुधवार को प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म शहर बनारस रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री रहा। औसत तापमान 32.8 डिग्री रहा।

    अगले कुछ दिनों में पारा 43 के पार पहुंचने का अनुमान है, इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। प्रयागराज का तापमान सबसे ज्यादा 42.4 डिग्री दर्ज किया गया।

    बीएचयू के जीओ फिजिक्स के पूर्व प्रोफेसर और मौसम विज्ञानी सुरेन्द्र नाथ पांडेय ने बताया कि तापमान बढ़ने से मुश्किल अधिक होगी। उत्तरी-पश्चिमी हवा चल रही है। पछुआ हवा की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास है। बारिश की कोई संभावना है।