विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Weather: यूपी में बदला मौसम का मिजाज, लखनऊ-आगरा में पारा हाई; अब सताएगी भीषण गर्मी

Published: Tue, 14 Apr 2026 07:21 AM (IST)

आज यानि 14 अप्रैल से तेज पछुआ हवाएं कमजोर पड़ जाएंगी, जिससे आगामी सप्ताह में मौसम शुष्क रहेगा। लखनऊ सहित ...और पढ़ें

फाइल फोटो।

फाइल फोटो।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण टीम, लखनऊ। यूपी का मौसम अब बदल रहा है। पिछले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में औसतन छह से आठ डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी हुई है। इसके बावजूद अधिकांश जिलों में तापमान अब भी सामान्य से नीचे बना हुआ है, लेकिन अब पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों का पारा चढ़ रहा है। अब अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने का अनुमान है।

अब दिन में नहीं चलेंगी पछुआ हवाएं

दिन में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटा (झोंकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटा) की गति से चल रही तेज पछुआ हवा का दौर 14 अप्रैल यानि आज से कमजोर पड़ जाएगा। इसके साथ आगामी सप्ताह में प्रदेश में कोई भी सक्रिय मौसम तंत्र नहीं है। इस कारण मौसम शुष्क बना रहेगा। पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में आज ही हवाएं चलेगी। इसकी गति 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।

आज के मौसम का अनुमान

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुष्क मौसम एवं हवाओं के प्रभाव से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के के करीब पहुंच गया है। प्रदेश में मौसम शुष्क होने के बाद अधिकतम तापमान धीरे-धीरे सामान्य के करीब पहुंच रहा हैं। इससे तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की संभावित क्रमिक वृद्धि होगी। 

राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश में अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस का स्तर पार कर सामान्य से अधिक हो सकता है। मंगलवार कोमंगलवार व बुधवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- वाराणसी और पूर्वांचल से बादलों ने बनाई दूरी, आंच की होने जा रही बरसात, लू के थपेड़ों के ल‍िए हो जाएं तैयार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।