Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update News: UP में आज भारी बरसात का अलर्ट, बिजली गिरने के भी आसार, 24 घंटे बाद बदल जाएगा मौसम

    By Ramanshi MishraEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Mon, 11 Sep 2023 06:47 AM (GMT+05:30)

    UP Weather Update News In Hindi बारिश के कारण रविवार को तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। लखनऊ का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री ...और पढ़ें

    Weather Update: आज होगी झमाझम, फिर थमेगी बारिश की रफ्तार
    Weather Update: आज होगी झमाझम, फिर थमेगी बारिश की रफ्तार

    HighLights

    1. सबसे कम तापमान मुजफ्फरनगर में 22 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया
    2. कुछ जिलों में भारी बरसात के लिए चेतावनी भी जारी

    लखनऊ, जागरण संवाददाता। रविवार को सुबह से ही बादलों के साए में राजधानी समेत प्रदेश की कई जिले रहे। दिनभर हुई हल्की-फुल्की रिमझिम से झमाझम बरसात ने मौसम सुहाना बनाए रखा। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार के बाद बारिश में कमी आएगी और तापमान बढ़ेगा।

    आज से झमाझम बारिश के आसार

    मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि वर्तमान में उत्तरी मध्य प्रदेश के जिलों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसी के कारण उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गरज और चमक के साथ हल्की से मध्य बरसात दर्ज हो रही है। सोमवार को पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार बने हुए हैं।

    वहीं, मंगलवार से बारिश में कमी आएगी लेकिन सप्ताह भर हल्की-फुल्की बारिश अलग-अलग हिस्सों में दर्ज की जाएगी। तापमान में भी दो से तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। लखनऊ और आसपास के जिलों में सोमवार को मध्यम बारिश के बाद मंगलवार से हल्की बारिश के आसार हैं।

    इन जिलों में चेतावनी जारी

    सोमवार को इटावा, औरैया, कन्नौज, गोंडा, अयोध्या और बस्ती में मध्यम से भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है। वही लगभग 35 जिलों में गरज और चमक के साथ हल्की से मध्य बरसात के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है।

    खबरें और भी

    यहां इतनी बारिश

    रविवार को लखनऊ में 13.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बरसात दर्ज हुई। मुरादाबाद में सबसे अधिक बरसात 152 मिलीमीटर पर दर्ज की गई। वहीं नजीबाबाद में 40.6, झांसी में 54, बस्ती में 27, शाहजहांपुर में 16.6, आगरा में 19.8, उरई में 11, कानपुर में 8.0 मिलीमीटर समेत हरदोई, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, बहराइच, फतेहपुर, फुरसतगंज, मेरठ, अलीगढ़ समेत विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बरसात रिकार्ड हुई।

    पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश के आसार

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को बुंदेलखंड के विभिन्न क्षेत्रों समेत लखनऊ के आसपास के जिलों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश के आसार हैं। कुछ जिलों में मध्यम से भारी बरसात के लिए चेतावनी भी जारी की गई है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है।