Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather Update: यूपी के मौसम में जल्द होगा बदलाव... तराई क्षेत्रों में घना कोहरा, गरज के साथ हल्की बारिश

    Updated: Wed, 29 Jan 2025 08:50 AM (IST)

    UP Weather Update यूपी का मौसम अभी बदलाव की ओर है। लखनऊ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं तराई क्षेत्रों में घने क ...और पढ़ें

    UP Weather Update: यूपी में अभी सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा।
    UP Weather Update: यूपी में अभी सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा।

    HighLights

    1. लखनऊ में मंगलवार को तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा
    2. 31 जनवरी से चार फरवरी मौसम में बदलाव के आसार

    जागरण संवाददाता, लखनऊ: प्रदेश में तराई क्षेत्रों में घने कोहरे का असर बरकरार है। 30 जनवरी तक कोहरे से यह क्षेत्र प्रभावित रह सकता है। वहीं, लखनऊ सहित कई जिलों में कड़ी धूप निकलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। उधर, 31 जनवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं।

    लखनऊ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 24.4 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बुधवार को तापमान में एक डिग्री की मामूली बढ़ोतरी होने का अनुमान है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

    तराई के कुछ जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना

    मौसम विभाग के अनुसार, 30 जनवरी तक तराई के कुछ जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है। खासतौर पर गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और लखीमपुर खीरी जैसे जिलों में अत्यधिक घना कोहरा देखने को मिल सकता है।

    इन जिलों में भी कोहरे का असर

    इसके अलावा रामपुर, बरेली, पीलीभीत, गोंडा, सीतापुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं में भी कोहरे का असर रहेगा।

    दो दिन बाद मौसम बदलने की संभावना

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 31 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 31 जनवरी से दो फरवरी के बीच गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही सुबह और देर रात हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।

    मौसम में बदलाव के आसार

    तराई के जिले में प्रात: कोहरा आ गया लेकिन जल्दी ही छंट गया पर वातावरण ठिठुरन बरकरार है। मौसम विभाग की ओर से 31 जनवरी व पहली फरवरी को फिर आसमान पर बादल उमड़ने का पूर्वानुमान दिया गया है। मंगलवार को भी प्रात: के समय कोहरा आया। इस दौरान सड़कों पर यातायात काफी कम रहा। बाद में कोहरा धीरे धीरे छंटने लगा। तब धूप खिल उठी। सुबह की सैर के लिए निकले लोग सिर से लेकर पैर तक गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। गांधी स्टेडियम व पार्कों में टहलते हुए लोग मंद गति से चल रही पछुआ हवा के कारण ठिठुरन महसूस करते रहे। तमाम बच्चे ठिठुरते हुए अपने स्कूलों में पहुंचे। दिन चढ़ने के साथ धूप में तेजी आने लगी, तब लोगों को कुछ राहत मिली।

    खबरें और भी

    धूप खिलने से मिलेगी राहत

    राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉक्टर शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि तराई के जिले में सोमवार की रात न्यूनतम तापमान 7.1 एवं मंगलवार को दिन में अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    डॉक्टर ढाका के अनुसार अगले दो दिन तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना है। सुबह के समय कोहरा आएगा लेकिन दोपहर में धूप खिलने के कारण ठंड से कुछ राहत मिलती रहेगी। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी व पहली फरवरी को आसमान पर फिर बादल उमड़ने का पूर्वानुमान है। हालांकि इस दौरान बरसात नहीं होने की संभावना है।

    ये भी पढ़ेंः Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में रात को ठंड और दिन में गर्मी, मौसम में क्यों हो रहा ये बदलाव?

    ये भी पढ़ेंः Jharkhand Weather Today: झारखंड में कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, रात के समय रहें सावधान; अलर्ट जारी