Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather News: आगरा में ओले गिरने से तापमान लुढ़का, मौसम विभाग का आज यूपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

    By Ramanshi MishraEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Tue, 17 Oct 2023 07:30 AM (GMT+05:30)

    UP Weather Update News मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को लखनऊ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही रहेगी। कुछ जग ...और पढ़ें

    यूपी के 20 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी, ओलावृष्टि से गुलाबी सर्दी का अहसास
    यूपी के 20 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी, ओलावृष्टि से गुलाबी सर्दी का अहसास

    HighLights

    1. सोमवार को आगरा में बारिश के साथ गिरे ओले
    2. मंगलवार की सुबह गुलाबी ठंड का अहसास

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। सोमवार को रासायनिक समेत प्रदेश की कई हिस्सों में सुबह के समय तो धूप निकली लेकिन दोपहर के बाद हुई हल्की से मध्यम बारिश से मौसम में हल्की सिहरन बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी प्रदेश के लगभग 20 जिलों में गरज और चमक के साथ हल्की-फुल्की बारिश के आसार हैं। 

    आगरा। जम्मू कश्मीर और पाकिस्तान में विकसित हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर सोमवार सुबह से ही दिखाई पड़ने लगा। सुबह कुछ देर के लिए बादल छाए रहे। शाम पांच बजे से फिर से मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव आया। छह बजे से अंधड़ चलने लगा। इससे शहर के कई क्षेत्रों में टीन शेड उड़ गई। कुछ देर के बाद ही ओलावृष्टि भी हुई। दस से 15 मिनट तक हुई ओलावृष्टि ने जिंदगी की रफ्तार को धीमा कर दिया।

    आज के मौसम का अनुमान

    मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह हल्की धुंध रहेगी। बादल छाए रहेंगे। बरसात होगी। दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई हो चुकी है। दो सप्ताह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही थी लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम की चाल बदल गई। सोमवार शाम पांच बजे से फिर से बादल छा गए। शाम छह बजे से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने लगी। कुछ देर के बाद ही ओलावृष्टि शुरू हो गई।

    दस मिनट तक गिरे ओले

    ओले का साइज देख लोग चौंक गए। क्योंकि इस साल इस तरीके से ओलावृष्टि नहीं हुई। दस से 15 मिनट तक ओलावृष्टि हुई। सड़कों से लेकर रेल यातायात पर इसका असर पड़ा। ओलों से लोगों ने बचने का प्रयास किया। ओलावृष्टि थमने के बाद बरसात होती रही।

    खबरें और भी

    मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार, पाकिस्तान से होकर आने वाला पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय था। इसके चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत मध्य के भी कई जिलों में हवा के साथ बारिश दर्ज हुई।

    Read Also: Agra News: 'मेरी तो किस्मत ही खराब, पहला पति अच्छा नहीं निकला, दूसरा भी नापसंद', अब पुलिस में पहुुंचा मामला

    हालांकि यह मंगलवार के बाद प्रदेश से आगे बढ़ जाएगा। इसके चलते मंगलवार के बाद प्रदेश भर में मौसम एक बार फिर साफ हो जाएगा। हालांकि एक से दो दिन तक तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। 

    इन जिलों में चेतावनी जारी

    मंगलवार को सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा और औरैया में गरज चमक के साथ बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है इसके तहत कच्चे भावनाओं और ढांचो को नुकसान बिजली गिरने और दृश्यता में कमी के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

    तापमान में गिरावट दर्ज की गई

    सोमवार को नजीबाबाद में 34.6 मिलीमीटर बारिश समेत मुजफ्फरनगर में 23.8, मुरादाबाद में 14.8 सोनभद्र में 22.4 मिलीमीटर और लखनऊ समेत लखीमपुर खीरी, आगरा, शाहजहांपुर, बरेली, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, गोंडा और अन्य जगहों पर तेज हवा संग बूंदाबांदी भी दर्ज की गई।

    Read Also: संगीत सोम के तीखे बोल; 'AMU जैसी संस्थाएं आतंक का पाठ पढ़ा रही, इन पर ताला जड़ो, देशद्रोही हमास के समर्थन में'

    इसकी वजह से तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। सर्वाधिक तापमान आगरा में 36.8 डिग्री और कानपुर में 36.01 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया हालांकि न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की बढ़त दर्ज की गई। सबसे कम तापमान मेरठ में 18.8 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।