यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Weather Update: होली पर बारिश या तेज गर्मी दिखाएगी अपना रंग, कैसा रहेगा मौसम का मिजाज ? देखें ताजा अपडेट
UP Weather Update होली पर यूपी के मौसम में बदलाव दिखने वाला है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने कि ...और पढ़ें

HighLights
- ठंड धीरे-धीरे विदाई की ओर है
- सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होगी
- पछुआ के थमते ही बनारस प्रदेश में सबसे गरम
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। UP Weather Update: मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलेगा और होली से पहले इसका असर देखने को मिलेगा। शुक्रवार यानि (14 मार्च) को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, बारिश की तीव्रता अधिक नहीं होगी, जिससे होली खेलने में कोई बाधा नहीं आएगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क और साफ रहने की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि होली के दिन तापमान सामान्य रहेगा, जिससे लोग पूरे उत्साह के साथ रंग-गुलाल में सराबोर हो सकेंगे। मौसम विज्ञानी के अनुसार, सोमवार को पारे में हल्की बढ़ोतरी होगी और अधिकतम तापमान 31 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
आज तक शुष्क रहेगा मौसम
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, 10 मार्च यानि आज तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। दिन में हल्की गर्मी महसूस होगी, जबकि सुबह और रात को हल्की ठंड बरकरार रहेगी। इसके बाद मंगलवार और बुधवार को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है, जिससे वातावरण में हल्की ठंडक बनी रहेगी।
.jpg)
दिन चढ़ते की शुरू चढ़ने लगता है। फाइल
अब विदा लेने लगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, अब ठंड धीरे-धीरे विदाई की ओर है। मार्च के मध्य तक न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी और दिन में धूप की तीव्रता बढ़ेगी। फिलहाल, सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होगी, लेकिन दोपहर में गर्मी का असर दिखने लगेगा।
खबरें और भी
पछुआ के थमते ही बनारस प्रदेश में सबसे गरम
पछुआ हवा की गति थमते ही बनारस पूरे प्रदेश में सर्वाधिक तापमान के साथ सबसे गर्म स्थान के रूप में शनिवार को दर्ज हो गया। सुबह से ही खिली प्रखर धूप के चलते बीएचयू क्षेत्र में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। यह बीते 24 घंटे में 1.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ कर सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस ऊपर जा पहुंचा। जबकि न्यूनतम तापमान में महज 0.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई और यह सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे 13.2 पर रहा। राजघाट क्षेत्र में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 13.2 रिकार्ड किया गया।
ये भी पढ़ेंः Weather Update: फिर करवट लेने जा रहा मौसम... कहीं लू, तो कहीं भयंकर बारिश की चेतावनी; इन राज्यों के लिए आया अलर्ट
ये भी पढ़ेंः Uttarakhand Weather: दून में चढ़ने लगा पारा, अब रातें भी कम सर्द; अगले 24 घंटों में तीन जिलों में बदलेगा मौसम
आज से तेज हवा चलने की संभावनाएं
बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार या मंगलवार से स्थिति एक बार फिर बदलेगी और तेज हवा का झोंका चलेगा, तो तापमान फिर नीचे आएगा और सिहरन बढ़ेगी। प्रदेश में दूसरे स्थान पर सर्वाधिक गर्म क्षेत्र प्रयागराज रहा, वहां अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।