Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather Update: यूपी में गर्मी की दस्तक या गुलाबी ठंडक! कैसा रहेगा आज मौसम का हाल, देखिए आईएमडी की रिपोर्ट

    Updated: Mon, 03 Mar 2025 07:40 AM (IST)

    UP Weather Update यूपी में मार्च में ही मौसम गर्म होना शुरू हो रहा है। कई शहरों में तापमान 30 डिग्री के करीब पहुंच रहा है। सुबह के समय हल्की ठंडक का अ ...और पढ़ें

    UP Weather Update: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
    UP Weather Update: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    HighLights

    1. लखनऊ समेत कई शहरों में पारा 30 डिग्री के पार
    2. मार्च में गर्मी ने दी दस्तक, प्रदेश में बढ़ा तापमान

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather Update: यूपी में मौसम बदलना शुरू हो गया है। मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह सामान्य से एक से दो डिग्री अधिक रहा।

    मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। रविवार को वाराणसी (बीएचयू) का तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक था।

    ऐसा रहा इन शहरों में मौसम

    बाराबंकी, कानपुर (आइएएफ), गोरखपुर, बहराइच, फतेहपुर, सुल्तानपुर, फुर्सतगंज, गाजियाबाद, बस्ती और हमीरपुर सहित कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

    अब तापमान में बढ़ोत्ती होने की संभावना

    मौसम विभाग के मुताबिक, 5 से 6 मार्च के बीच उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी का असर और तेज महसूस किया जाएगा।

    सुबह से खिली चटक धूप, वर्षा का पूर्वानुमान

    बरेली में शनिवार को वर्षा के बाद रविवार को सुबह से ही चटक धूप खिली रही। तापमान में बढ़ोतरी से दिन भर लोग गर्मी से निजात पाने लिए छांव तलाशते दिखे । मौसम विज्ञानियों के पूर्वानुमान के मुताबिक आगामी 3-4 दिनों में तेज हवाओं के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। मौसम में अस्थिरता बनी रह सकती है।

    खबरें और भी

    उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र में वर्षा के चलते मैदानी क्षेत्रों में भी इसका असर दिखेगा

    उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र में वर्षा के चलते मैदानी क्षेत्रों में भी इसका असर दिखेगा। बीते चार दिनों में रविवार को सर्वाधिक तापमान 27.5 और न्यूनतम 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते चार दिनों की अपेक्षा रविवार को करीब तीन डिगी सेल्सियस तापमान अधिक रहा। जबकि इससे पूर्व गुरुवार को अधिकतम 24.7 और न्यूनतम 16. 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके अगले दिनों का अधिकतम तापमान भी कमोबेस 24 डिग्री ही रहा।

    सुबह और शाम हल्की ठंड का एहसास होगा

    मौसम विज्ञानियों के पूर्वानुमान के मुताबिक आगामी पांच दिनों में उत्तराखंड से आने वाली सर्द हवाओं के चलते यहां भी सुबह और शाम हल्की ठंड का एहसास होगा। इस बीच कहीं - कहीं हल्की बूंदा बांदी भी हो सकती है। हालांकि बुधवार तक चटक धूप खिलने और मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अब तक के पश्चिमि विक्षोभ और मौसमी आंकड़ों के अनुसार तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहेगा।

    ये भी पढ़ेंः Weather Update: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा-बर्फबारी की आशंका, पारे में गिरावट के आसार

    मेरठ का मौसम

    मौसम विभाग के अनुसार जिले में बादलों के बीच धूप खिलेगी। इसके अलावा आर्द्रता 68 प्रतिशत रहेगी।

    आगरा में दो दिन बाद चलेगी तेज हवा

    शहर में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने पांच व छह मार्च को दोपहर में तेज सतही हवा चलने का पूर्वानुमान जताया है। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। उधर, रविवार को शनिवार की अपेक्षा अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिली। जिले में शनिवार शाम जगनेर में तेज वर्षा के साथ ओले पड़ने और खेरागढ़ में बूंदाबांदी होने से ठंडी हवा चलने लगी थी। रविवार सुबह धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ सूरज के तेवर तीखे हुए तो गर्मी का अहसास होने लगा। शाम ढलने पर तापमान कम होने से थोड़ा ठंडक हुई।

    ये भी पढ़ेंः Chamoli Avalanche: कानपुर के आलोक यादव की बर्फ में दबने से मौत, कंस्ट्रक्शन कंपनी में करता था काम

    मौसम विज्ञानी मोहम्मद दानिश के अनुसार तीन व चार मार्च को धूप निकलेगी और आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान में वृद्धि व न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। पांच व छह मार्च को 20 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।