Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather News: 24 घंटे में बदलने वाला है UP का मौसम! होली से पहले बारिश की फुहारों में डूबेगा पश्चिमी यूपी

    Updated: Tue, 11 Mar 2025 08:05 AM (IST)

    UP Weather Update लखनऊ में होली पर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अ ...और पढ़ें

    UP Weather Update: यूपी में होली पर मौसम बदलेगा, ये मौसम का पूर्वानुमान है। सांकेतिक तस्वीर।
    UP Weather Update: यूपी में होली पर मौसम बदलेगा, ये मौसम का पूर्वानुमान है। सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. होली पर बदलेगा मौसम का मिजाज, कुछ जिलों में बूंदाबांदी के आसार
    2. पश्चमी उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी का पूर्वानुमान
    3. पूर्वी यूपी में तेज हवाएं चलने का अनुमान

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather Update: लखनऊ में सोमवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को हल्की गर्मी बढ़ सकती है, क्योंकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन प्रदेश में बुधवार को 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे लोगों को सुबह और देर रात हल्की ठंडक का एहसास हो सकता है।

    पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 13 से 15 मार्च के बीच गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना है। 14 मार्च को होली के दिन भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

    मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ है, जो उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित कर रहा है। अगर बारिश होती है तो दिन के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है, हालांकि होली के उल्लास में कोई कमी नहीं आएगी।

    सूरज दोपहर में तेजी दिखा रहा है। फाइल

    आगरा में आज का मौसम

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। दोपहर में धूप निकलेगी। तापमान में अधिक उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा।

    होली पर उमड़ेंगे बादल, हल्की बरसात होने का पूर्वानुमान

    तराई के जिले में सुबह के समय हल्के बादल रहे लेकिन फिर अच्छी धूप खिली। दिन चढ़ने के साथ ही धूप में तेजी आने लगी। उधर, रविवार की रात अब के मौसम का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग की ओर से 13 व 14 मार्च को आसमान पर बादल उमड़ने के साथ ही हल्की बरसात होने का पूर्वानुमान दिया गया है। मौसम में बदलाव के साथ ही तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। दिन में तेज धूप के दौरान लोगों को अच्छी खासी गर्मी का अहसास होने लगता है। ऐसे में गर्म कपड़े लोग उतारने लगते लेकिन सायं ढलने के बाद गुलाबी ठंड का असर महसूस होने लगता है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः Himachal Mausam: हिमाचल में आंधी और बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट; बर्फबारी की भी संभावना

    ये भी पढ़ेंः Bihar Weather : बिहार में होली पर बारिश होगी या नहीं? IMD का अनुमान आया सामने; 12 मार्च से बदलेगा मौसम

    रबी की फसलों पर नहीं पड़ेगा विपरीत प्रभाव

    राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉक्टर शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि तराई के जिले में रविवार की रात न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह अब तक के मौसम का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान है। डॉक्टर ढाका के अनुसार 13 व 14 मार्च को आसमान पर बादल उमड़ने के साथ ही हल्की बरसात होने का पूर्वानुमान है लेकिन इसका रबी फसलों पर कोई विपरीत प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है।