Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather Update: यूपी में आज से बदलेगा मौसम, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने का अलर्ट

    Updated: Wed, 12 Mar 2025 08:50 AM (GMT+05:30)

    UP Weather Update हल्की गर्मी बढ़ सकती है अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान। प्रदेश में बुधवार को 20-30 किमी ...और पढ़ें

    UP Weather Update: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
    UP Weather Update: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    HighLights

    1. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में होली वाले दिन हल्की बरसात का अनुमान
    2. पूर्वी यूपी में आज से तेज हवाएं चलेंगीं

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ।  UP Weather Update: यूपी का मौसम बदल रहा है, मंगलवार को गर्मी बढ़ने के बाद बुधवार की सुबह मौसम बदला नजर आया। आज के मौसम का पूर्वानुमान है कि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आज से 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे लोगों को सुबह और देर रात हल्की ठंडक का एहसास हो सकता है।

    पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 13 से 15 मार्च के बीच गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना है। 14 मार्च को होली के दिन भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

    पश्चिमी विक्षाेभ के कारण बदलेगा मौसम

    मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ है, जो उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित कर रहा है। अगर बारिश होती है तो दिन के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है, हालांकि होली के उल्लास में कोई कमी नहीं आएगी। 

    तराई में उमड़े हल्के बादल

    तराई के जिले में सुबह आसमान पर हल्के बादल उमड़ आए लेकिन इस बीच धूप भी खिली। हवा का रुख मंद हो जाने के कारण वातावरण में उमस बढ़ने लगी। दोपहर में एक बार फिर बादल उमड़े तो धूप गायब होने लगी। मौसम विभाग की ओर से 13 व 14 मार्च को आसमान पर बादल उमड़ने के साथ ही हल्की बरसात होने का पूर्वानुमान दिया गया है।

    खबरें और भी

    ये रहा पीलीभीत का तापमान

    राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉक्टर शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि तराई के जिले में सोमवार की रात न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    हल्की बरसात का अनुमान

    डॉक्टर ढाका के अनुसार अब तापमान में लगाकर बढ़ोत्तरी होने की संभावना है लेकिन इस बीच 13 व 14 मार्च को आसमान पर बादल उमड़ने के साथ ही हल्की बरसात होने का पूर्वानुमान है। इसके बाद आसमान पूरी तरह साफ हो जाएगा। साथ ही पछुआ हवा फिर से चलने की संभावना है। डा. ढाका के अनुसार मौसम के इस मिजाज से फसलों को किसी तरह के नुकसान की संभावना नहीं है।

    ये भी पढ़ेंः Cloud Seeding: बादल से बादल की ओर शिफ्ट होने की तैयारी, अब इस तरह होगी बारिश की कमी पूरी

    ये भी पढ़ेंः Bihar Weather Today: बिहार में अगले 72 घंटे में बढ़ेंगी मुश्किलें, होली से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई टेंशन