यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Weather Update: मार्च में भीषण गर्मी के लिए रहे तैयार! मौसम विभाग का तेजी से तापमान बढ़ने की अलर्ट
UP Weather Update लखनऊ और पूरे उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है। सोमवार से मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। तापमान में बढ़ोतरी हो स ...और पढ़ें

HighLights
- अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान
- अब बारिश या तेज हवाओं की कोई संभावना नहीं
- गेहूं की फसल के लिए अच्छा होगा बढ़ता तापमान
जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर अब पूरी तरह खत्म हो गया है, जिससे सोमवार से लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। रविवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादलों की हल्की आवाजाही बनी रही, जिससे तापमान में अधिक उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला।
लखनऊ में अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। सोमवार को आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है, जहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अब बारिश या तेज हवाओं की कोई संभावना नहीं है। प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा, जिससे दिन में हल्की गर्मी महसूस हो सकती है, जबकि सुबह और रात के समय हल्की ठंडक बनी रहेगी। अगले कुछ दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे गर्मी का असर तेज हो सकता है।
.jpg)
सुबह से ही सूरज की चमक दिखने लगी है।
दिन में ज्यादा और रात में कम रहेगा तापमान
पीलीभीत। तराई के जिले में दिन का तापमान अधिक और रात में कम हो रहा है। पछुआ हवा चलने के कारण यह स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कई दिनों तक पछुआ हवा चलते रहने का पूर्वानुमान है। रविवार को सुबह आसमान हल्के बादलों के बीच धूप खिली। इस दौरान हवा भी मंद रही। दिन चढ़ने के साथ ही धूप में तेजी आने लगी। जिससे लोगों को कुछ गर्मी का अहसास होने लगा। उधर, शनिवार की शाम तेज पछुआ हवा चलने का परिणाम यह हुआ कि लोगों को हल्की ठंड महसूस होने लगी। रात के तापमान में भी कुछ कमी आ गई।
खबरें और भी
पीलीभीत में ये रहा तापमान
राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉक्टर शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि तराई के जिले में शनिवार की रात न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा था।
ये भी पढ़ेंः गर्मी से होने वाला है बुरा हाल! मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, इन राज्यों में आसमान से बरसेगी आग
ये भी पढ़ेंः Delhi Weather: दिल्ली में गर्मी का प्रकोप शुरू, दो दिन बाद तापमान 38 डिग्री को करेगा पार; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
दिन का तापमान होगा अधिक
डॉक्टर ढाका के अनुसार पछुआ हवा चलने की वजह से दिन का तापमान अधिक और रात के तापमान में कमी रहने की स्थिति बनी है। उन्होंने बताया कि अगले कई दिनों तक पछुआ हवा चलने के साथ ही दिन का तापमान अधिक और रात के तापमान में गिरावट की स्थिति बने रहने का पूर्वानुमान है। उन्होंने बताया कि दिन में तापमान अधिक रहना गेहूं की फसल को पकाने में लाभदायक हो रहा है।