Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update UP: यूपी में गर्मी और उमस बढ़ी, बारिश पर लगा ब्रेक; कैसा रहेगा मौसम पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

    Updated: Sun, 22 Sep 2024 08:18 AM (IST)

    Weather Update UP मानसून की विदाई में अभी समय है लेकिन रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। हालांकि मौसम विभाग का अंदेशा है कि अब मानसून कमजोर पड़ना शुरू होगा। ...और पढ़ें

    Weather Update: खबर में सांकेतिक तस्वीर का उपयोग किया गया है।
    Weather Update: खबर में सांकेतिक तस्वीर का उपयोग किया गया है।

    HighLights

    1. मौसम विभाग का पूर्वानुमान, दो दिन तक साफ रहेगा मौसम
    2. आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में होगी वृद्धि

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ। Weather Update Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से बारिश का सिलसिला थम सा गया है। लेकिन ये जल्द शुरू होने वाला है। रविवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान एक-दो बार बादलों की आवाजाही होगी, लेकिन बरसात के आसार नहीं हैं।

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पश्चिमी राजस्थान और कच्छ के कुछ हिस्सों से 23 सितम्बर के आसापास दक्षिण पश्चिमी मानसून की वापसी की स्थितियां बन रही हैं। समुद्र तल पर मानसून की द्रोणिका अब बीकानेर, गुना, मंडला गोपालपुर से होकर दक्षिण पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी मध्य तक पहुंच रही है। उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे के दोनों संभाग में मौसम शुष्क रहा है।

    तापमान में गाजीपुर रहा सबसे कम

    तापमान की बात करें तो रात्रि के तापमान में सभी मंडलों में अभी बड़ा परिवर्तन नहीं हुआ है। रात का तापमान मेरठ मंडल में सामान्य से काफी अधिक है। सबसे कम न्यूनतम तापमान गाजीपुर में दर्ज किया गया था।

    23 सितम्बर से बदलेगा यूपी में मौसम

    22 सितम्बर को राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए कोइ भी चेतावनी जारी नहीं की है। वहीं 23 सितम्बर को उत्तर प्रदेश में कहीं−कहीं पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा की संभावना है। 24 सितम्बर को भी हल्की बारिश की संभावना है। 25 सितम्बर को पश्चिमी उत्तर प्रदे में कहीं−कहीं पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश, गरज−चमक के साथ बौछार पड़ने की बहुत संभावनाए हैं।

    खबरें और भी

    Weather Update: धूप ने देहरादून में किया परेशान, 72 घंटे में फिर बदलेगा उत्तराखंड का मौसम; येलो अलर्ट जारी

    धूप करेगी परेशान

    अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होगी। दिन में धूप होने से उमस थोड़ा परेशान कर सकती है।

    Bihar Weather: कई जिलों में बाढ़ से तबाही, IMD के नए पूर्वानुमानों से बढ़ सकती है टेंशन; बारिश को लेकर आया नया अपडेट

    आगरा का आज का मौसम

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में अधिक उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा।