Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather Update: गोरखपुर-आगरा सहित कई जिलों में ठंडी हवा से राहत, वाराणसी में बढ़ा तापमान, जानिए कैसा रहेगा आज यूपी के मौसम का हाल

    Updated: Fri, 10 May 2024 07:33 AM (GMT+05:30)

    UP Weather Update यूपी में मौसम का मिजाज बदल गया है। बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में गरज के साथ बौछारें पड़ने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। वहीं कई ...और पढ़ें

    ताजनगरी में खुद को धूप से बचाते लोग। जागरण
    ताजनगरी में खुद को धूप से बचाते लोग। जागरण

     डिजिटल डेस्‍क, लखनऊ। (UP Weather Update) उमस भरी गर्मी में मौसम का मिजाज बदल गया है। बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में गरज के साथ बौछारें पड़ने से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। वहीं गुरुवार को भी गोरखपुर सहित अन्‍य जिलों में तेज हवाएं चल रही हैं। 13 मई तक लगातार गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार है।

    आगरा: हवा से दूसरे दिन भी गर्मी से राहत

    आगरा शहर में लगातार दूसरे दिन गुरुवार को तेज हवा चलने से गर्मी से राहत रही। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बुधवार की अपेक्षा गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार दोपहर तेज हवा चलेगी। गरज के साथ बौछार पड़ सकती हैं। आगरा में मंगलवार को अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। बुधवार को दिनभर हवा चलते रहने से अधिकतम तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली थी।

    इसे भी पढ़ें- आज गोरखपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे सीएम योगी, सांसद रवि किशन के लिए मांगेंगे वोट

    गुरुवार को सुबह से धूप निकली, लेकिन दिनभर हवा चलती रही। हवा के चलते धूप का असर कम नजर आया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को तेज हवा व गरज के साथ बौछार पड़ने या वर्षा होने का पूर्वानुमान जताया है। अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने 13 मई के लिए भी आंशिक बादल छाए रहने और एक या दो बार गरज के साथ वर्षा का पूर्वानुमान जताया है।

    इसे भी पढ़ें- आगरा किला की खाई में निकली ऐसी मशीन, देखकर पुरातत्व विभाग भी हुआ हैरान, जांच में जुटी पूरी टीम

    बरेली में दो दिन बाद हो सकती है हल्की बूंदाबांदी, मिलेगी राहत

    बरेली में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। मगर गुरुवार से तापमान में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों का कहना हैं कि अगले दो दिनों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना हैं। जिसकी वजह से फिर से तापमान में एक बार गिरावट हो सकती है। जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

    खबरें और भी

    मौसम विज्ञानी अतुल कुमार बताते हैं कि हवाओं की गति अभी भी करीब 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से जारी रहेगी। चूंकि हवा पूर्वा हैं इसलिए तापमान में एक साथ बढ़ोतरी दर्ज नहीं की जाएगी। अभी तीन से चार दिनों तक तापमान सामान्य रहने की संभावना हैं।

    गोरखपुर में शुक्रवार को छिटपुट बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के बीच बूंदाबांदी से लेकर हल्की वर्षा हो सकती है। देवरिया और बस्ती में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

    बादलों के बीच बढ़ा तापमान, 13 तक बारिश का अनुमान

    वाराणसी मेंं एक हफ्ते से मौसम में बदलाव हो रहा है। गुरुवार को बादल पूरे दिन आते-जाते रहे, लेकिन अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस था, जो आज 36.6 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री रिकार्ड किया गया।

    बीएचयू के जिओ फिजिक्स विभाग के पूर्व प्रोफेसर व मौसम विज्ञानी सुरेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि 13 मई तक बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। गरज के साथ बारिश की भी संभावना बन रही है। तेज हवा भी चलेगी।