यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Weather Update: दो दिन पड़ेगी भीषण गर्मी फिर राहत देगा मौसम, देखिए IMD का लेटेस्ट अपडेट
UP Weather Update उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं ने गर्मी से राहत दी है। मंगलवार से मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्र ...और पढ़ें

HighLights
- आज मौसम शुष्क रहने की संभावनाए जताई गई
- 18 और 19 को तेज हवाएं चलेंगी
जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather Update: प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और तेज हवा की वजह से गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली है। सोमवार को राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। हालांकि, मंगलवार से मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई गई है और तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों जैसे सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर के कुछ हिस्सों में सोमवार को गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलीं।
यहां पर हल्की बारिश की संभावनाएं
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, मंगलवार से प्रदेश के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। 18 अप्रैल से तराई के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। 19 और 20 अप्रैल को इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी लखनऊ में भी 20 अप्रैल को बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है।
.jpg)
ये भी पढ़ेंः हिमाचल में तेज बारिश के साथ ओले भी बनेंगे मुसीबत, इन पांच जिलों के लोग सावधान; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
तराई में 18,19 अप्रैल को फिर उमड़ेंगे बादल
पीलीभीत : मौसम विभाग की ओर से तराई के जिले में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते 18 व 19 अप्रैल को फिर बादल उमड़ने के साथ ही हल्की बरसात होने का पूर्वानुमान दिया गया है। इस बीच रात के तापमान में कुछ बढ़ोत्तरी हो गई है। सोमवार को सुबह आसमान साफ रहा। इससे धूप खुलकर खिली। दिन चढ़ने के साथ ही धूप में तेजी आने लगी।
पिछले सप्ताह जिले में आंधी-बरसात के साथ ही कुछ स्थानों पर हल्की ओलावृष्टि हो गई थी। जिससे तापमान में गिरावट आ गई थी। न्यूनतम तापमान घटकर 18.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था लेकिन मौसम साफ होने के बाद तापमान में फिर बढ़ोत्तरी होने लगी।
खबरें और भी
ये भी पढ़ेंः Delhi Weather: बढ़ने लगा दिल्ली का तापमान, अगले तीन दिनों तक 'लू' का अलर्ट; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
दो दिन पीलीभीत में बरसात की संभावना
राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डा. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि तराई के जिले में रविवार की रात न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। डॉक्टर ढाका के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते तराई के जिले में 18 व 19 अप्रैल को फिर बादल उमड़ने के साथ ही हल्की बरसात होने की संभावना है। इस दौरान हवा का रुख भी तेज रहने का पूर्वानुमान है।