Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather: अभी यूपी में चलेंगी तेज हवाएं, होली से पहले लौटेगी ठंड; एक क्‍ल‍िक में जानें 7 द‍िनों तक कैसा रहेगा मौसम

    Updated: Fri, 07 Feb 2025 07:25 AM (IST)

    पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और बार‍िश की शीतलता समेटे हुए चल रही पछुआ हवाओं ने तेजी से ठंड बढ़ा दी है। पूरे दिन ख‍िली धूप के बीच 20 से 11 किमी प्रति घं ...और पढ़ें

    यूपी में सात द‍िनों तक साफ रहेगा मौसम।
    यूपी में सात द‍िनों तक साफ रहेगा मौसम।

    ज‍िटल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और बार‍िश की शीतलता समेटे हुए चल रही पछुआ हवाओं ने तेजी से ठंड बढ़ा दी है। पूरे दिन ख‍िली धूप के बीच 20 से 11 किमी प्रति घंटा के वेग से सरसराती पछुआ हवा ने ठंड का आभास कराया। बुधवार की शाम से ही चल रही पछुआ हवा गुरुवार की सुबह और गति पकड़ चुकी थी।

    इसके चलते अधिकतम तापमान में 30 डिग्री तक पहुंच चुका 24.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया जो सामान्य से 1.4 नीचे रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

    दो-तीन द‍िनों तक ऐसा रहेगा मौसम

    मौसम व‍िभाग का अनुमान है क‍ि अभी दो-तीन दिनों तक ऐसे ही मौसम बना रह सकता है। दिन के समय सतह पर तेज पछुआ चलती रहेगी। इससे तापमान में थोड़ी सी कमी और आ सकती है या इसी के आसपास बना रह सकता है। रविवार के बाद से मौसम फिर गर्म होना आरंभ हो सकता है।

    प्रभाव‍ित हो सकती है गेहूं की फसल

    वहीं जनवरी में ठंड व कोहरा कम पड़ने और फरवरी में तापमान बढ़ने के कारण गेहूं की फसल प्रभावित हो सकती है। तापमान और बढ़ा तो इससे गेहूं का उत्पादन घटेगा। मौसम में हो रहे बदलाव ने किसानों को चिंतित कर दिया है। यही नहीं मौसम का असर आम की फसल पर भी पड़ेगा।

    हल्‍की स‍िंचाई करते रहें क‍िसान

    बाैर सूखने से गिरने की आशंका बढ़ जाएगी। कृषि विशेषज्ञ व पूर्व संयुक्त कृषि निदेशक डॉ. सीपी श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम में आए बदलाव का असर गेहूं के उत्पादन पर पड़ेगा। ऐसे में किसानों का हल्की सिंचाई करते रहना चाहिए, जिससे खेत में दरार न पड़ने पाए। हालांकि एक दो दिन में मौसम में बदलाव की संभावना है और ठंड बढ़ेगी। ऐसे में किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है।

    खबरें और भी

    तापमान में आएगी और ग‍िरावट

    मौसम व‍िभाग ने बताया क‍ि आज यानी क‍ि शुक्रवार से प्रदेश में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से पछुआ हवाएं चलेंगी। तापमान में और गिरावट आएगी। ज‍िसके बाद मौसम फिर से करवट लेगा। आज प्रदेश में कहीं भी कोहरे या बादल छाए रहने का अलर्ट नहीं जारी क‍िया गया है। प्रदेश में 12 फरवरी तक मौसम शुष्क बना रह सकता है।

    कल साफ रहेगा मौसम

    IMD ने शन‍िवार को भी मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। हालांक‍ि पश्चिमी और पूर्वी यूपी में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल सकती हैं। जबक‍ि 9 से 12 फरवरी तक पूरे प्रदेश में द‍िन के समय मौसम साफ रहेगा। हालांक‍ि सुबह और रात के समय कहीं-कहीं पर कोहरा छाया रहेगा।

    होली से पहले लौटेगी सर्दी

    मौसम व‍िभाग के मुताबिक, होली से पहले हल्की सर्दी लौटने की उम्मीद है। गुरुवार को सबसे ज्यादा गर्म बनारस ज‍िला रहा जहां अध‍िकतम तामपान 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सबसे ठंडा शहर इटावा रहा जहां न्‍यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    यह भी पढ़ें: UP Weather: दो द‍िनों तक यूपी में चलेंगी ठंडी हवाएं, सुबह-शाम कोहरा छाने की संभावना; यहां जानें आज कैसा रहेगा मौसम

    यह भी पढ़ें: Weather News: दिल्ली-यूपी में हल्की पड़ी ठंड, हिमाचल-राजस्थान में चल रही शीतलहर; इन राज्यों में बारिश का अलर्ट