यूपी में वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक के 708 पदों के लिए आवेदन शुरू, 20 जुलाई तक मौका
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक के 708 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ...और पढ़ें

HighLights
वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक के 708 पद
आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई, शुल्क 27 जुलाई
पीईटी-2025 स्कोर कार्ड धारक ही कर सकेंगे आवेदन
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक के कुल 708 पदों पर मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा कर सकेंगे। बैंक से शुल्क समायोजन और आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 27 जुलाई तय की गई है।
इसमें वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने पीईटी-2025 में भाग लिया हो और उनका स्कोर कार्ड जारी हुआ हो। मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का चयन पीईटी के नार्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर होगा। जिन अभ्यर्थियों के वास्तविक या नार्मलाइज्ड अंक शून्य या उससे कम हैं, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट नहीं किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
आवेदन करते समय अभ्यर्थियों के पास अंतिम तिथि तक आवश्यक शैक्षिक योग्यता और संबंधित प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। आरक्षण और आयु सीमा में छूट चाहने वाले अभ्यर्थियों को वैध प्रमाणपत्र रखना होगा।
ईडब्लूएस (आर्थिक रूप से कमजोर) अभ्यर्थियों के लिए एक अप्रैल से 20 जुलाई के बीच जारी, वित्तीय वर्ष 2025-26 की आय पर आधारित और 2026-27 के लिए मान्य प्रमाणपत्र जरूरी होगा।
आवेदन के लिए पीईटी के पंजीकृत मोबाइल या ईमेल पर भेजे गए ओटीपी से लॉगिन करना होगा। आवेदन पत्र जमा होने के बाद उसका प्रिंट सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें- डेयरी बिजनेस शुरू करने का बेहतरीन मौका, मिनी नंदिनी योजना के तहत बंपर सब्सिडी दे रही योगी सरकार