UPSSSC में 929 सहायक सांख्यिकीय अधिकारी पदों पर भर्ती, PET-2025 अनिवार्य
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सहायक सांख्यिकीय अधिकारी और सहायक शोध अधिकारी (सांख्यिकी) के 929 पदों पर ...और पढ़ें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 11 मई तक मांगे ऑनलाइन आवेदन।
HighLights
929 सहायक सांख्यिकीय अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू।
आवेदन की अंतिम तिथि 11 मई, PET-2025 अनिवार्य।
मुख्य परीक्षा के लिए PET स्कोर से शॉर्टलिस्टिंग होगी।
राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। सहायक सांख्यिकीय अधिकारी व सहायक शोध अधिकारी (सांख्यिकी) के 929 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसका विज्ञापन जारी कर दिया है और 11 मई तक आनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
आयोग के अनुसार विज्ञापन के तहत आवेदन करने के लिए आनलाइन आवेदन प्रणाली लागू है। अन्य किसी माध्यम से प्रेषित आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अतः अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से आनलाइन आवेदन करना होगा। केवल वही अभ्यर्थी आनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जो विज्ञापित पद के लिए वांछित अनिवार्य अर्हता रखते हों और प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 (पीईटी) में सम्मिलित हुए हों व उन्हें आयोग द्वारा इसका स्कोर कार्ड निर्गत किया गया हो।
मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की शार्टलिस्टिंग उनके पीईटी-2025 के नार्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मेरिट के अनुसार की जाएगी। आवेदन सबमिट करने व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 मई के बाद कोई आवेदन शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा।
अभ्यर्थी के द्वारा अपने आवेदन-पत्र का प्रिंटआउट तब तक नहीं निकाला जा सकेगा, जब तक कि उसके द्वारा जमा शुल्क का समायोजन बैंक द्वारा नहीं कर दिया जाता। इसलिए अभ्यर्थी बैंक से शुल्क का समायोजन अंतिम तिथि या उसके बाद सात दिन के अंदर अनिवार्य रूप से करा लें। अधिक जानकारी आयोग की वेबसाइट से ली जा सकती है
