UP टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती ग्रुप-सी: 9 अगस्त को जारी होंगे मेन परीक्षा के एडमिट कार्ड, फीस जमा करना अनिवार्य
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कृषि निदेशालय के प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा 9 अग ...और पढ़ें
-1785937097653_m.webp)
HighLights
UPSSSC ने प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी किए।
मुख्य परीक्षा 9 अगस्त को आयोजित की जाएगी, शुल्क जमा करना अनिवार्य।
अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने कृषि निदेशालय के नियंत्रणाधीन प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी पदों की मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। यह मुख्य परीक्षा नौ अगस्त को आयोजित होगी। परीक्षा जिले की अग्रिम सूचना 31 जुलाई को जारी की जा चुकी थी।
अब अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से आवश्यक विवरण दर्ज कर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा आयोग के अधिकृत मोबाइल एप पर भी उपलब्ध है।
क्या-क्या लेकर पहुंचना जूरूरी?
आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे प्रवेश पत्र में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और परीक्षा के दिन निर्धारित समय पर अपने परीक्षा केंद्र पर वैध प्रवेश पत्र के साथ पहुंचें।
यह भी पढ़ें- यूपी : ITI में प्रवेश के आवेदन की डेट बढ़ी, अब 7 अगस्त तक कर सकेंगे अप्लाई; सुधार के लिए मिलेगा 48 घंटे का मौका
बिना वैध प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को मुख्य परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मुख्य परीक्षा का निर्धारित शुल्क जमा करने वाले अभ्यर्थी ही अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।