Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक चुनाव, 8 जुलाई को होगा सभापति और उप सभापति के लिए मतदान

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 12:06 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक प्रबंध कमेटी के सभापति, उप सभापति और प्रतिनिधियों का चुनाव अब 8 जुलाई को होगा। ...और पढ़ें

    8 जुलाई को होगा सभापति और उप सभापति के लिए मतदान।

    8 जुलाई को होगा सभापति और उप सभापति के लिए मतदान।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी के नहीं आने से 18 जून को स्थगित कर दिए गए उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक प्रबंध कमेटी के सभापति, उप सभापति और अन्य समितियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव अब आठ जुलाई को होगा।

    उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी समिति निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त राजमणि पांडेय ने आठ जुलाई को होने वाले चुनाव का कार्यक्रम जारी किया है।

    जारी किए गए चुनाव कार्यक्रम के तहत सभापति, उप सभापति और अन्य समितियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव आठ जुलाई को एक ही दिन में संपन्न कराया जाएगा। चुनाव कार्यक्रम सुबह 8.30 से शुरू होगा।

    मतदाता सूची का प्रदर्शन सुबह 10.30 से 11.00 बजे के बीच किया जाएगा। दोपहर 11 से 12 बजे के बीच नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। दोपहर 12.30-1.30 बजे के बीच वैध नाम निर्देशन पत्रों का प्रदर्शन किया जाएगा।

    दोपहर 1.30 से 2.00 बजे के बीच नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। अंतिम नाम निर्देशन पत्रों का प्रदर्शन तथा चुनाव चिन्ह आवंटन दोपहर 2.00 से 2.30 बजे के बीच किया जाएगा। जरूरी होने पर मतदान 3.00 से 4.00 बजे के बीच होगा। इसके बाद मतगणना और चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें- Delhi SIR: घर पर ताला मिलने या मकान टूटने पर क्या कट जाएगा आपका वोट? पढ़ें चुनाव आयोग के नियम