वैश्विक निवेशकों का पसंदीदा हब बना उत्तर प्रदेश: इंफ्रास्ट्रक्चर कान्क्लेव में बोले दीपक कुमार
उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशकों का पसंदीदा गंतव्य बन रहा है, जहां तेज विकास और मजबूत वित्तीय अनुशासन साथ-साथ चल रहे हैं। राज्य एक्सप्रेसवे, हवाई अड्डों ...और पढ़ें

इंफ्रास्ट्रक्चर कांक्लेव में बोलते इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक विकास आयुक्त दीपक कुमार।
HighLights
उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशकों का पसंदीदा गंतव्य बन रहा है।
राज्य तेज विकास और मजबूत वित्तीय अनुशासन बनाए हुए है।
यूपी निवेश और लॉजिस्टिक्स हब के रूप में उभर रहा है।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त दीपक कुमार ने कहा है कि उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशकों का पसंदीदा गंतव्य बन रहा है। सेंट्रम होटल में शुक्रवार को आयोजित ‘उत्तर प्रदेश-भारत की विकास यात्रा का इंफ्रास्ट्रक्चर इंजन’ विषय पर आयोजित कान्क्लेव में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने साबित किया है कि तेज विकास और मजबूत वित्तीय अनुशासन साथ-साथ चल सकते हैं।
एक्सप्रेसवे, हवाई अड्डों, लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक परियोजनाओं में बड़े निवेश के बावजूद राज्य राजस्व अधिशेष बनाए हुए है। इस अवसर पर गोल मेज सम्मेलन में इन्वेस्ट यूपी के सीईओ विजय किरन आनंद ने निवेशक-अनुकूल नीतियों, निवेश मित्र 3.0 पोर्टल, समर्पित कंट्री व जीसीसी डेस्क की भूमिका के बारे में जानकारी दी।
इन्वेस्ट यूपी के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शशांक चौधरी ने ‘फ्यूचर-रेडी लाजिस्टिक्स इकोसिस्टम’ विषय पर आयोजित सत्र में कहा कि उत्तर प्रदेश तेजी से निवेश और लॉजिस्टिक्स हब के रूप में उभर रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी सहित विभिन्न संगठनों से जुड़े उद्योगपति उपस्थित थे।