यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Weather Update: यूपी में ठंड से हाल-बेहाल, 27 जिलों में शीत दिवस का अलर्ट; लखनऊ सहित यहां छाया रहेगा घना कोहरा
उत्तर प्रदेश में ठंड से हाल-बेहाल है। घने कोहरे को देखते हुए अब अलर्ट जारी कर दिया गया है। कोहरे के साथ भीषण ठंड से लोग घरों में दुबके रहे। बर्फीली हव ...और पढ़ें

HighLights
- उत्तर प्रदेश में ठंड से हाल-बेहाल
- प्रदेश में गलन, ठिठुरन के साथ घने कोहरे का प्रकोप जारी है
जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रदेश में गलन, ठिठुरन के साथ घने कोहरे का प्रकोप जारी है। बुधवार को कई जिलों में तापमान पांच डिग्री से भी नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, ठंड और कोहरे से अभी दो-तीन दिन राहत मिलने के आसार कम हैं।
लखनऊ में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, कानपुर शहर और सोनभद्र में भी भीषण सर्दी का दौर जारी है। दोनों इलाकों में रात का पारा तीन डिग्री तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि राज्य के करीब 65 जिलों में गुरुवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। लखनऊ और उसके आसपास सुबह सात बजे तक दृश्यता 25 मीटर से भी कम रही।
घरों में दुबके रहे लोग
कोहरे के साथ भीषण ठंड से लोग घरों में दुबके रहे। बर्फीली हवा व गलन की वजह से प्रदेश में कड़ाके की ठंड अभी दो-तीन दिन जारी रहेगी। हालांकि, बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से तेज धूप ने थोड़ी राहत तो दी, मगर सर्द हवा की वजह से गलन बरकरार रही। कानपुर शहर और सोनभद्र प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री दर्ज किया गया।
28 से मिल सकती है राहत
मोहम्मद दानिश के मुताबिक, प्रदेशभर में जारी शीत दिवस से अति शीत दिवस की स्थिति 26-27 जनवरी तक ऐसे ही रहने के आसार हैं। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव आने पर मामूली सुधार होगा।
खबरें और भी
इन जिलों में रहेगी अत्यधिक ठंड
बुधवार को सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया आदि इलाकों में शुक्रवार को भी अत्यधिक ठंड का दौर जारी रहेगा।
अत्यधिक घने कोहरे वाले जिले
मौसम विभाग के अनुसार, अंबेडकरनगर, अमरोहा, औरैया, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बरेली, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, जालौन, जौनपुर, झांसी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशांबी, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, महाराजगंज, महोबा, मऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रयागराज, रामपुर, संत कबीर नगर, संत रविदास नगर, सहारनपुर, संभल, शाहजहांपुर, शामली, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, श्रावस्ती और वाराणसी आसपास के जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।