विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में सात लाख से अधिक घरों पर चमके सोलर पैनल, मुफ्त बिजली का नया कीर्तिमान

Updated: Tue, 28 Jul 2026 08:27 AM (IST)

उत्तर प्रदेश ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सात लाख से अधिक आवासीय रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित कर देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

यूपी में सात लाख से ज्यादा छतों पर सोलर पैनल स्थापित।

यूपी में सात लाख से ज्यादा छतों पर सोलर पैनल स्थापित।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में नया मुकाम तय किया है। सात लाख से अधिक आवासीय रूफटाप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं।

उत्तर प्रदेश, गुजरात के बाद देश में आवासीय सोलर इंस्टालेशन के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बताया कि आवासीय रूफटाप सोलर की क्षमता अब दो हजार मेगावाट से अधिक हो चुकी है। कई उपभोक्ता मुफ्त बिजली का लाभ ले रहे हैं।

प्रदेश सोलर माड्यूल एवं डीसीआर पैनल निर्माण, इन्वर्टर निर्माण, बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली, पीयर-टू-पीयर ऊर्जा व्यापार, डिजिटल ऊर्जा प्लेटफार्म, ऊर्जा परामर्श तथा संचालन एवं रखरखाव सेवाओं जैसे क्षेत्रों में भी बढ़ रहा है। इससे प्रदेश में निवेश, रोजगार और हरित औद्योगिक विकास को नई दिशा मिल रही है।

यह भी पढ़ें- 300 यूनिट मुफ्त बिजली और 78 हजार तक की सब्सिडी, बिना गारंटी लोन पर छतों पर लगाएं सोलर प्लांट