Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather Update: ठंड से यूपी में एक और मौत, आज कई जिलों में कोल्ड-डे का अलर्ट ! घना कोहरा छाने की चेतावनी

    Updated: Wed, 08 Jan 2025 07:23 AM (IST)

    UP Weather Update यूपी में ठंड असर दिखा रही है। मंगलवार को पूरे दिन धूप गायब रही और ठंड से दिन ठिठुरता रहा। वहीं आज यूपी के कई जिलों में शीतदिवस के आस ...और पढ़ें

    UP Weather Update: यूपी में घना काेहरा का अलर्ट मौसम विभाग ने किया है। जागरण।
    UP Weather Update: यूपी में घना काेहरा का अलर्ट मौसम विभाग ने किया है। जागरण।

    HighLights

    1. शनिवार और रविवार को हो सकती है बारिश
    2. आज अधिकांश जिलों में शीत दिवस का अनुमान

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather Update: कोहरे और गलन की चपेट में चल रहे प्रदेश में मंगलवार को अधिकांश जिलों में धूप नहीं निकली। फतेहपुर के बिंदकी में एक अधिवक्ता की सर्दी लगने से मौत हो गई। प्रदेश में ठंड और घने कोहरे का असर जारी है।

    अधिकांश जिलों में धूप नहीं निकलने से दिन में लोग ठिठुरते रहे। आगे अभी प्रदेशवासियों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जिलों में कोल्ड डे और घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है।

    बुधवार और गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में दिन में बहुत ठंड रहेगी। कुछ जिलों में घना कोहरा भी छाया रहेगा। शनिवार और रविवार को पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी हो सकती है।

    मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान सामान्य से 6.9 डिग्री घटकर 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

    इन जिलों में घने कोहरे की चेतावनी

    बुधवार को लखनऊ में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बुधवार और गुरुवार को श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और आसपास इलाकों में कोल्ड डे रहेगा।

    खबरें और भी

    सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़ों में कैद नजर आए लोग।

    कल इन जिलों में छा सकता है घना कोहरा

    गुरुवार और शुक्रवार को आजगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत आसपास में घना कोहरा छाया रह सकता है।

    फतेहगढ़ में रहा सबसे कम तापमान

    प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान स्थान- न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में फतेहगढ़: 6.8 फतेहपुर: 7.2 इटावा: 8.0 बुलंदशहर: 8.0 कानपुर (आइएएफ): 8.4 नजीबाबाद: 8.5

    लखनऊ में वायु प्रदूषण की स्थिति

    स्थान- वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ)

    • लालबाग: 276- खराब
    • तालकटोरा: 234- खराब
    • अलीगंज: 160- औसत
    • गोमतीनगर: 155- औसत
    • बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी: 126 - औसत
    • कुकरैल: 115- औसत

    शनिवार व रविवार को बारिश के आसार

    आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी डॉक्टर अतुल कुमार सिंह के अनुसार 10 जनवरी यानी शुक्रवार तक मौसम ऐसे ही रहेगा। दिन और रात के तापमान में दो डिग्री का अंतर रह गया है। आगे अगर धूप निकलेगी तो दिन का तापमान बढ़ सकता है। अभी कोहरा जमीन से उठकर एक स्तर पर जम गया है, हवा के प्रभाव से कोहरा साफ होगा। शनिवार और रविवार को लखनऊ सहित कुछ जिलों में हल्की वर्षा हो सकती है। 

    ये भी पढ़ेंः दिल्ली-यूपी में ठंडी हवाओं से बढ़ा सर्दी का सितम, कोहरे ने रोक दी उड़ानों और ट्रेनों की रफ्तार, बारिश की संभावना

    ये भी पढ़ेंः Delhi Weather Update: बफीर्ली हवाओं से ठिठुरन बरकरार, आज से फिर कोल्ड डे के आसार; तीन दिन के लिए यलो अलर्ट जारी