Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather Update: वैलेंटाइन वीक में मौसम ने चौंकाया, कैसा रहेगा यूपी में आज का मौसम; देखिए IMD का लेटेस्ट अपडेट

    Updated: Wed, 12 Feb 2025 07:25 AM (GMT+05:30)

    UP Weather Update वैलेंटाइन वीक में यूपी का मौसम हैरान कर रहा है। गुलाबी ठंडक वाले महीने में पसीने छूट रहे हैं। दोपहर की तेज धूप अभी से पसीने निकाल रह ...और पढ़ें

    UP Weather Update: यूपी में फरवरी के महीने में तेज धूप परेशान करने लगी है।
    UP Weather Update: यूपी में फरवरी के महीने में तेज धूप परेशान करने लगी है।

    HighLights

    1. अभी से छूटने लगे पसीने, आगे क्या होगा
    2. प्रदेश भर में आगे मौसम रहेगा शुष्क
    3. सुबह हल्का कोहरा छाने का है पूर्वानुमान दिन में तेज धूप निकलने से बढ़ रहा तापमान
    4. रात के तापमान में अभी नहीं होगा बदलाव

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather Update: फरवरी भले ही सर्दी के लिए जाना जाता हो, लेकिन इस बार मौसम ने सभी को चौंका दिया है। मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान भी 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    फरवरी में गर्मी का यह हाल देखकर लोग चिंता में पड़ गए हैं कि आगे क्या होगा? कई लोगों ने गर्म कपड़े उतार दिए हैं और दिन में पंखे चलाने की नौबत आ गई है। वहीं, बाजारों में भी हल्के कपड़ों की मांग बढ़ने लगी है।

    आज का तापमान ये रहने की संभावनाएं

    मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके साथ ही 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। फरवरी के इस बदले मौसम ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है, क्योंकि समय से पहले गर्मी फसलों पर असर डाल सकती है।

    सूरज की तपिश अब दोपहर में परेशान कर रही है।

    नहीं देखा फरवरी के महीने में ऐसा मौसम

    बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय में पर्यावरण विज्ञान के प्रोफेसर नवीन अरोड़ा के अनुसार, फरवरी में ऐसा मौसम पहले कभी नहीं देखा। यह जलवायु परिवर्तन का संकेत हो सकता है। अगर अब ये हाल है तो मार्च और अप्रैल में क्या होगा? ग्लोबल वार्मिंग और बदलती जलवायु के कारण मौसम के पैटर्न में बदलाव हो रहा है। ऐसे में लोगों को समय रहते सतर्क रहने और जलवायु संरक्षण के उपाय अपनाने की जरूरत है।

    खबरें और भी

    दिन के तापमान में हुई वृद्धि

    सोमवार को गोरखपुर मंडल में दिन के तापमान में काफी वृद्धि हुई थी। बाकी जिलों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। दिन का तापमान प्रदेश के आगरा मंडल में सामान्य से काफी अधिक रहा था। झांसी, मेरठ मंडलों में सामान्य से काफी अधिक तीन डिग्री सेल्सियस से पांच डिग्री सेल्सियस रहा। वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज, लखनऊ, मुरादाबाद मंडलों में सामान्य से अधिक डेढ़ डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस रहा। यूपी सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस प्रयागराज में दर्ज किया गया था।

    24 घंटे में नहीं हुआ तापमान में कोई बदलाव

    पिछले 24 घंटों के दौरान यूपी के वाराणसी और अयोध्या मंडल में रात्रि का तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा। शेष मंडलों में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं हुआ है। रात्रि का तापमान राज्य के प्रयागराज, आगरा, मेरठ मण्डलों में सामान्य से अधिक डेढ़ डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस रहा।

    ये भी पढ़ेंः Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में माघी पूर्णिमा के अवसर पर संगम पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों श्रद्धालु लगा रहे आस्था की डुबकी

    ये भी पढ़ेंः Delhi Weather: ठंड में गर्मी का हो रहा एहसास, सीजन का सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार; जानिए आने वाले दिनों का हाल

    अगले कुछ दिनों का तापमान पूर्वानुमान

    अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होने की संभावना है और उसके बाद धीरे-धीरे 2 डिग्री सेल्सियस से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होने की संभावना है और उसके बाद धीरे-धीरे 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी।