विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Weather Update: लखनऊ समेत 40 जिलों में आंधी-बार‍िश का अलर्ट, इन ज‍िलों में ग‍िर सकती है ब‍िजली

Published: Thu, 11 Jun 2026 07:00 AM (IST)

प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम के दो रंग दिख रहे हैं; बुंदेलखंड में तपिश जारी है, वहीं तराई ...और पढ़ें

तस्‍वीर एआई से बनाई गई है।

तस्‍वीर एआई से बनाई गई है।

HighLights

  1. लखनऊ सहित 40 से अधिक जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट।

  2. बांदा 45.4 डिग्री सेल्सियस के साथ लगातार दूसरा दिन सबसे गर्म।

  3. गुरुवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, कई इलाकों में बूंदाबांदी संभव।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रदेशभर में भीषण गर्मी और उमस का दौर जारी है। हालांकि, सूबे में माैसम के दो अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में जहां तपिश से लोग परेशान हैं, वहीं तराई इलाकों में आंधी, बदली और गरज चमक का अलर्ट है।

लगातार दूसरे दिन बुधवार को राज्य के 45 से अधिक जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार और शुक्रवार को राजधानी समेत 40 से अधिक जिलों में आंधी के साथ हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

बांदा लगातार दूसरे दिन सबसे गर्म जिला

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह, बांदा, प्रयागराज, झांसी, मेरठ में प्रचंड गर्मी का प्रकोप है। मंगलवार को 45 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बांदा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा और बुधवार को भी यहां अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

वहीं, लखनऊ में दिन का पारा 41.4 डिग्री सेल्सियस और रात का 29.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है। हालांकि, गुरुवार को यहां अधिकतम तापमान लुढ़ककर 37 डिग्री सेल्सियस जा सकता है। उन्होंने बताया कि गुरुवार से प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से शनिवार तक कई इलाकों में तेज हवा और बूंदाबांदी हो सकती है।



इन जिलों में तेज आंधी और वज्रपात

 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी और वज्रपात का अलर्ट है।


सर्वाधिक तापमान वाले जिले

 

बांदा- 45.4 डिग्री सेल्सियस
झांसी- 44.2 डिग्री सेल्सियस
फुर्सतगंज- 43.9 डिग्री सेल्सियस
प्रयागराज- 43.6 डिग्री सेल्सियस
कानपुर- 43.6 डिग्री सेल्सियस

यह भी पढ़ें- आपदा प्रबंधन और हाईवे निर्माण में गेम चेंजर साबित होगा 'स्मार्ट ट्रैफिक मॉडल', लवि के विद्यार्थियों ने किया आविष्कार