Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather News: आगरा-बरेली सहित यूपी के कई जिलों में होगी बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया घने कोहरे का अलर्ट

    Updated: Mon, 23 Dec 2024 07:47 AM (GMT+05:30)

    UP Weather News सोमवार से यूपी के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। माैसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी सप्ताह में बादल छाए रहने के साथ चार दिन ग ...और पढ़ें

    UP Weather News: प्रस्तुीकरण के लिए फाइल फोटो का उपयोग किया गया है।
    UP Weather News: प्रस्तुीकरण के लिए फाइल फोटो का उपयोग किया गया है।

    HighLights

    1. कुछ जिलों में कोहरे के साथ हल्की बौछारें होने से दिन और रात के तापमान में अंतर आएगा
    2. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather News: दिसंबर के आखिर में मौसम में बदलाव दिख रहा है। प्रदेश में कुछ जिलों में हल्की बरसात से लेकर घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।

    मौसम विभाग के अनुसार, 23 और 24 दिसंबर को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश और घने कोहरे की संभावना है। 23 और 24 दिसंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बौछारें पड़ने और गरज के साथ बारिश हो सकती है। इन इलाकों में कोहरा भी दिनभर असर दिखा सकता है।

    वहीं, 24 दिसंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। पूरे प्रदेश में 28 दिसंबर को फिर से गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। 23 दिसंबर को सुबह और रात के समय घना कोहरा रह सकता है।

    इन जिलों में घना कोहरा

    बलरामपुर, बहराइच, लखीमपुर, सीतापुर, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर और आसपास के जिलों में कोहरा सबसे अधिक घना रहेगा। उधर, रविवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 23 दिसंबर को तापमान लगभग इसी के आसपास रहने का अनुमान है। 

    ठंड में गर्म कपड़ों में कैद युवती।

    गजर के साथ बौछार

    आगरा में 24 दिसंबर को आंशिक बादल छाए रहने के साथ एक या दो बार गरज के साथ बौछार पड़ सकती हैं। 25 व 26 दिसंबर को आंशिक बादल रहेंगे। 27 व 28 दिसंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि इस सप्ताह न्यूनतम तापमान बढ़कर 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

    खबरें और भी

    बरेली में रात के तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट

    हर दिन तापमान में गिरावट जारी है। अब तक दिन का तापमान बढ रहा था, लेकिन अब इसमें भी पिछले चार दिन से गिरावट दिख रही है। रात का तापमान जहां शनिवार के मुकाबले .6 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। दिन में भी तापमान गिरने से अब ठंड का अहसास हो रहा है। शाम से ही मौसम और तेजी से बदल रहा है। बर्फीली हवाएं सूरज ढलते ही अपनी तेजी पर हैं। देर रात तक तापमान गिर जा रहा है। रविवार की सुबह भी यही स्थिति रही। सुबह पांच बजे तक तापमान नौ डिग्री सेल्सियस था तो सात बजे यह तापमान आठ डिग्री पहुंच गया था। 

    आज से ठंड बढ़ने का अनुमान

    उधर सोमवार को कुछ जगहों पर बूंदाबांदी की संभावना मौसम विभाग ने जताया है। नौ दिसंबर के बाद से तापमान अचानक से बढा और यह स्थिति पिछले चार दिन तक जारी था। मौसम विभाग के अनुसार एक बार फिर बंगाल की खाड़ी से आ रही नम व गरम हवाओं के थमने से ठंड अपनी तेजी पर दिखने लगेगा। रविवार के मुकाबले सोमवार को तापमान और घटने की संभावना जताई जा रही है। क्यों कि रविवार को पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में दिखना भी शुरू हो गया है।

    ये भी पढ़ेंः Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बूंदाबांदी, इस सप्ताह पड़ेगी कड़ाके की ठंड; येलो अलर्ट जारी

    ये भी पढ़ेंः Weather Updates: क्रिसमस के बाद पहाड़ी राज्यों में और बढ़ेगी ठंड, पंजाब-हरियाणा के कई जिलों में आज शीतलहर का अलर्ट

    बताते हैं कि बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के कारण प्रदेश में नम हवा चलेंगी। इसकी ही वजह से सोमवार को कुछ जगहों पर बूंदाबांदी या बौछार की संभावना भी जताई जा रही है। इसके साथ ही 27 दिसंबर को भी पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव तेजी से दिखेगा। 26 दिसंबर की देर शाम से तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है।