यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vande Bharat Train: गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत का इस शहर तक होगा विस्तार, PM मोदी दिखाएंगे झंडी
गोरखपुर से अयोध्या होकर लखनऊ तक आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार प्रयागराज तक होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 मार्च को वीडियो कांफ्रेंसिंग ...और पढ़ें

HighLights
- प्रयागराज तक जाएगी गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत
- रेलवे बोर्ड नियमित संचालन की नोटिफिकेशन जल्द ही जारी करेगा
जागरण संवाददाता, लखनऊ। गोरखपुर से अयोध्या होकर लखनऊ तक आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार प्रयागराज तक होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 मार्च को वीडियो कांफ्रेंसिंग से गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार प्रयागराज तक करने के लिए झंडी दिखाएंगे।
इसके नियमित संचालन की नोटिफिकेशन रेलवे बोर्ड जल्द ही जारी करेगा। प्रधानमंत्री देहरादून से लखनऊ जंक्शन और पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का भी शुभारंभ करेंगे। उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे की कई योजनाओं का वह लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।