'सत्ता पाने के लिए कांग्रेस ने 1947 में देश का कर दिया विभाजन', बंटवारे पर सीएम योगी का दर्द
सीएम योगी ने 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर कहा कि 1947 में सत्ता पाने के लिए कांग्रेस ने देश का विभाजन कर दिया।
HighLights
गुलामी का कारण आंतरिक मतभेद और षड्यंत्र थे।
शक्ति, बुद्धि या वैभव की कमी नहीं थी।
इतिहास से सीखकर देश की एकता को सर्वोपरि रखें।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। सीएम योगी ने शुक्रवार को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने इतिहास से सीख लेने पर जोर देते हुए कहा कि भारत में बल, बुद्धि और वैभव की कभी कोई कमी नहीं थी, फिर भी देश को सदियों की गुलामी का दंश झेलना पड़ा।
सीएम योगी ने कहा, 'वर्ष 1947 में देश का विभाजन, विश्व मानवता के इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक है। यह शर्मनाक कृत्य सत्ता के प्रति अति आतुर कांग्रेस ने किया, जिस पर इस देश ने आंखें बंदकर विश्वास किया था।'
...............
वर्ष 1947 में देश का विभाजन, विश्व मानवता के इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक है...
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 14, 2026
यह शर्मनाक कृत्य सत्ता के प्रति अति आतुर कांग्रेस ने किया, जिस पर इस देश ने आंखें बंदकर विश्वास किया था... pic.twitter.com/kVv4UATzGb
मुख्यमंत्री ने कहा, "हमें अक्सर यह सोचकर आश्चर्य होता है कि आखिर यह देश गुलाम क्यों हुआ? गुलामी के पीछे का मुख्य कारण क्या था? ऐसा बिल्कुल नहीं है कि हमारे पास शक्ति, बुद्धि या धन-धान्य की कोई कमी रही हो। दुनिया में हमसे ज्यादा बलशाली, वैभवशाली और बुद्धिमान कोई नहीं था।"
सीएम योगी ने गुलामी के दो मुख्य कारणों को चिह्नित करते हुए कहा, "हमारा देश मुख्य रूप से दो वजहों से गुलाम हुआ- पहला, हमारे अपने आपसी अंतर्विरोध और दूसरा, बाह्य व आंतरिक षड्यंत्र। जब समाज में जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर विभाजन और अंतर्विरोध पनपता है, तो षड्यंत्रकारियों को अपनी चालों में सफल होने का अवसर मिल जाता है। भारत के भीतर षड्यंत्रकारी इसीलिए सफल हुए, जिसका अंतिम दुष्परिणाम देश की गुलामी के रूप में सामने आया।"
#WATCH| लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभाज
यह भी पढ़ें- यूपी के सभी अस्पतालों का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट, योगी सरकार ने जारी किए कड़े निर्देश
न विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "हमें आश्चर्य होता है, ये देश गुलाम क्यों हुआ? गुलामी का कारण क्या था? ऐसा नहीं है कि हमारे पास बल की, बुद्धि की या वैभव की कमी रही हो। किसी भी… pic.twitter.com/X01u8JabQ4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 14, 2026
सीएम योगी ने समाज से अतीत की गलतियों से सीख लेने, आपसी मतभेदों को मिटाने और देश की एकता व अखंडता को सर्वोपरि रखने की अपील की।
