विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'विधान सभा चुनाव लड़ना पड़े तो कौन से मुद्दे उठाएंगी', महिला मोर्चा की बैठक में महिलाओं से बोले विनोद तावड़े

Published: Wed, 07 Oct 2026 01:59 AM (IST)

राज्यसभा नामांकन की गहमागहमी के बीच भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने महिला मोर्चा पदाधिकारियों से बूथ प्रदर्शन और महिला ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. विनोद तावड़े ने महिला मोर्चा पदाधिकारियों की तैयारियों की परीक्षा ली।

  2. महिलाओं को सपा और भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताने का निर्देश।

  3. बूथ, मंडल और विधानसभा क्षेत्र की पूरी जानकारी रखने को कहा।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राज्य सभा प्रत्याशियों के नामांकन की गहमागहमी के बीच भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों की जानकारी व तैयारियों की परीक्षा ली। कई महिला पदाधिकारियों से पूछा कि आपके बूथ पर पार्टी का प्रदर्शन क्या रहा? हार-जीत का अंतर बताएं? जिले में कितने मंडल हैं? अगर आपको विधान सभा चुनाव लड़ना पड़े तो महिलाओं के उत्थान के लिए क्या करेंगी? कौन से मुद्दे उठाएंगी?

महिलाओं से उन्होंने कहा कि वे अपने बूथ, मंडल और विधान सभा क्षेत्र की पूरी जानकारी रखें। यह भी कहा कि जब आप महिलाओं के बीच जाएं तो उन्हें सपा सरकार की तुलना में भाजपा शासनकाल की उपलब्धियों के बारे में बताएं। प्रदेश सह प्रभारी मेधा कुलकर्णी ने महिलाओं से कहा कि परंपरागत मुद्दों के बजाय महिलाओं के बीच नए विषय उठाएं। पहले उन महिलाओं की मन की बात सुनें। उनका फीडबैक धैर्य से सुनें।

इसके बाद 2017 से प्रदेश में आए बदलावों और उम्मीदों को लेकर प्रश्न करें और मोदी-योगी सरकारों की उपलब्धियों को विस्तार से बताएं। उन्हें महिलाओं के लिए संचालित विशेष कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाए।

उन्होंने महिलाओं को आगामी चुनाव के लिए तैयारी में जुटने को कहा। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा भी उपस्थित रहीं। तावड़े बुधवार को अयोध्या प्रवास पर जाएंगे, जहां पार्टी संगठन के साथ ही कई अन्य संगठनों के साथ भी मंथन करेंगे। उनके दौरे को राजनीतिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण कहा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- यूपी में बिछेगा सड़कों का नया जाल, विंध्य-पूर्वांचल और मेरठ-हरिद्वार लिंक एक्सप्रेसवे से बदलेगी सूरत