लखनऊ के वृंदावन सेक्टर-6A में 4.15 करोड़ से बनेगा बड़ा पार्क, 17 हजार स्क्वायर फीट में किया जाएगा डेवलप
लखनऊ के वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-6ए में 4.15 करोड़ रुपये की लागत से 17 हजार वर्ग मीटर में एक विशाल पार्क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह पार्क कूड़े से घिरी जमीन पर बनेगा, जिससे स्थानीय लोगों को हरियाली और बच्चों को खेलने के लिए सुरक्षित स्थान मिलेगा।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-6ए में 4.15 करोड़ का पार्क शुरू।
17 हजार वर्ग मीटर में बनेगा विशाल हरा-भरा पार्क।
कूड़े वाली जमीन पर बच्चों को मिलेगा सुरक्षित खेल मैदान।
समाज सूत्र, लखनऊ। वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-6ए में लंबे समय से खाली पड़ी और कूड़े-गंदगी से घिरी जमीन अब जल्द ही पार्क के रूप में विकसित होगी। आवास विकास की स्थापना निधि से करीब 4.15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पार्क का गुरुवार को इब्राहिमपुर वार्ड क्षेत्र के पार्षद प्रतिनिधि संजीव अवस्थी ने स्थानीय लोगों की मौजूदगी में भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई।
इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और बच्चे भी मौजूद रहे। भूमि पूजन के बाद लोगों ने एक दूसरे को माला पहनाकर और लड्डू खिलाकर खुशी जताई।
करीब 17 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनने वाला यह पार्क क्षेत्र के बड़े पार्कों में शामिल होगा। पार्क में लोगों के टहलने के लिए बेहतर पाथवे बनाया जाएगा। इसके साथ ही फुलवारी और हरियाली विकसित की जाएगी, जिससे लोगों को सुबह-शाम टहलने और बच्चों को खेलने के लिए बेहतर वातावरण मिल सकेगा। पार्क में तीन गेट बनाए जाएंगे।
स्थानीय लोगों ने क्या बताया?
स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस जमीन पर लंबे समय से कूड़ा और गंदगी रहती थी, वहां पार्क बनाने की मांग काफी समय से की जा रही थी। पार्क बनने से आसपास के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें- BSNL का धमाकेदार ऑफर, 1111 रुपये में मिलेगा 200 Mbps स्पीड के साथ 5000 GB डेटा
बच्चों को खेलने के लिए सुरक्षित स्थान मिलेगा, जबकि बुजुर्ग और अन्य लोग सुबह-शाम आसानी से टहल सकेंगे।कार्यदायी संस्था की ओर से पार्क का निर्माण करीब छह महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
यह भी पढ़ें- लखनऊ को मिलेगी नई सौगात, गोमती रिवर फ्रंट पर बनेगी 700 मीटर लंबी 'नेचर ट्रेल'; अक्टूबर से चलेगा टूरिस्ट क्रूज
निर्माण पूरा होने के बाद इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।भूमि पूजन के मौके पर पार्षद पति संजीव अवस्थी के साथ रजत किशोर, सनत सिंह सोलंकी, आलोक और विनोद वर्मा समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। पार्क निर्माण शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल रहा।
